अग्रसेन भवन के लिये महासभा को ट्रस्ट से जोड़ेः सुरेश बंसल

- अशोक गोयल बोले, मैंने जमीन दे दी अब देरी न करें
ग्वालियर। अग्रसेन भवन के लिये अग्रवाल महासभा पूरी तरह से तैयार है बशर्तें इसके ट्रस्ट के विधान में विधिवत महासभा का नाम पूरी तरह से जोड़ा जाये और संचालन का अधिकार मिले। यह बात शनिवार को अग्रवाल महासभा की बैठक में महासभा अध्यक्ष सुरेश बंसल ने कहीं। इसके जबाब में 8 करोड़ कीमत की जमीन अग्रसेन भवन के लिये दान में देने वाले पूर्व अध्यक्ष अशोक गोयल का कहना था कि मैंने जमीन दान दे दी है अब आप लोग मालिक है, इस पर अग्रसेन भवन के निर्माण में विलंब क्यों हो रहा है समझ से परे हैं। अशोक गोयल का यह भी कहना था कि ट्रस्ट में जमीन देने वालों का नाम क्यों नहीं हो सकता, यदि आपको कुछ संशोधन कराना हो, कोई सुझाव हो तो भी आप मालिक हो, लेकिन अब अग्रसेन भवन के निर्माण में देरी न करें। 
अशोक गोयल ने कहा कि इसमें तदर्थ समिति भी बनाई गई है आप उसमे नाम जोड़ भी सकते हो। बैठक में महासभा अध्यक्ष सुरेश बंसल ने कहा कि इसके लिये ट्रस्ट विधान में आवश्यक विचार विमर्श करने के लिये हम एक 11 सदस्यीय समिति बना देंगे। उसके उपरांत इस पर कार्य शुरू कर सकते हैं। 
अग्रसेन जयंती पर भी हुई चर्चा
अग्रवाल महासभा की बैठक में महाराजा अग्रसेन जयंती को भव्य रूप से मनाने पर भी चर्चा हुई। महासभा अध्यक्ष सुरेश बंसल ने तर्क दिया कि आयोजन भव्य हो और ज्यादा से ज्यादा समाज के परिवारों को जोड़ा जाये। इसके प्रयास होने चाहिये। हमारी प्लानिंग इस बार चार हजार परिवारों को जोड़ने की है। आयोजन के लिये वृहद स्थल के लिये भी चर्चा हुई। आयोजन दो दिवसीय होगा और इसमे महिलाओं व बच्चों के भी आयोजन होंगे। 
यह रहे उपस्थित 
अग्रवाल महासभा की बैठक में अध्यक्ष सुरेश बंसल, महामंत्री रवि कुमार गर्ग, कोषाध्यक्ष जेसी गोयल, जगदीश मित्तल, पूर्व महासभा अध्यक्ष अशोक गोयल, चेंबर आफ कामर्स के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल बाबा, विनय अग्रवाल, राजेश ऐरन, मोहन गर्ग, हरीबाबू गोयल, मुकेश अग्रवाल, आशीष जैन, नरेन्द्र सिंघल, मुकेश कुमार सिंघल, रामनारायण अग्रवाल, पूरनचंद्र अग्रवाल, सतीश गोयल, श्याम बंसल, अशोक कुमार अग्रवाल, गोपाल दास गोयल, मोहनलाल अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, ज्योति गुप्ता, मनोज सांघी, अनिल मंगल, अजय गोयल, गणेश अग्रवाल, रामनाथ अग्रवाल, अशोक जैन हजीरा, रामबाबू अग्रवाल, राजेश मित्तल, रेखा अग्रवाल, नरेन्द्र मंगल, कन्हैया लाल अग्रवाल, राजेश जैन, ज्योति अग्रवाल, पूजा अग्रवाल, विवेक बंसल, राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, वेदप्रकाश बंसल आदि उपस्थित थे। 

posted by Admin
389

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->