निर्धन बच्चों की स्कूल फीस के साथ कॉपी, किताब, पेन, बिस्किट, रक्षा सूत्र सकल ब्राह्मण महासमिति में भेंट किए
आज परशुराम मंदिर में पुजारियों द्वारा होगा पौधारोपण के साथ संरक्षण,
ग्वालियर । सकल ब्राह्मण महासमिति द्वारा चलाए जा रहे धर्म समाज सेवा सप्ताह के चतुर्थ दिवस पर आज मांढरे की माता झुग्गी झोपड़ियां पर महिला बिंग की अध्यक्ष श्रीमती बीना भारद्वाज जी के मुख्य आतिथ्य में निर्धन बालको को कॉपी, किताब, पेन, बिस्कुट, रक्षा सूत्र का वितरण कर रक्षा बंधन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें मिल जुलकर रहने का संकल्प संयुक्त अध्यक्ष संगीता शर्मा , रेनू शर्मा ,शशि व्यास डॉक्टर सरिता तिवारी ने दिलाया कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य संयोजक एच.बी. शर्मा ने की। सकल ब्राह्मण महासमिति ने ब्राह्मण बालकों की स्कूल फीस भी दी । संचालन संयुक्त अध्यक्ष संगीता शर्मा, रेनू शर्मा ने किया। सकल ब्राह्मण महासमिति के अध्यक्ष प्रकाश नारायण शर्मा महामंत्री डॉ मुन्नालाल शर्मा ने बताया कि ब्राह्मण सभा मुरार के अध्यक्ष श्री राम पाठक, महिला अध्यक्ष श्रीमती कांता शर्मा के मुख्य आतिथ्य में तथा ब्रह्म दत्त पाण्डेय शास्त्री के मार्गदर्शन में मंदिरों के पुजारियों द्वारा भगवान श्री परशुराम मंदिर घास मंडी मुरार परिसर में संरक्षण के साथ पौधारोपण 23 अगस्त को सुबह ठीक 10:30 बजे किया जाएगा। डॉ मुन्नालाल शर्मा, महामंत्री