एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत सूर्या रोशनी लिमिटेड परिसर में हुआ पौधारोपण
मालनपुर। पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शनिवार को सूर्या रोशनी लिमिटेड मालनपुर परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम सूर्या कंपनी के डायरेक्टर जेपी अग्रवाल के निर्देशन में संपन्न हुआ। इस आयोजन में कंपनी के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी ग्वालियर के उपाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, मालनपुर के पूर्व सरपंच तथा मालनपुर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सोनी मौजूद रहे। अतिथियों ने पौधारोपण कर अभियान की शुरुआत की और सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। इस अवसर पर सूर्या रोशनी लिमिटेड के प्लांट हेड तपन कुमार, महाप्रबंधक मुकुल चतुर्वेदी, संजय सिंह कुशवाहा, पुरुषोत्तम लाल, सौरभ कुमार, मुकुल राय, एचआर हेड सूर्या पाइप डिविजन, समीम खान एएसआई, संजय राठौर, महिला रक्षक सरस्वती, ब्रिजेश किरार नगर परिषद सहित कंपनी के अधिकारी एवं समस्त स्टाफ मौजूद रहा। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत सूर्या रोशनी लिमिटेड द्वारा कुल 500 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान के तहत परिसर एवं उपयुक्त स्थानों पर फलदार और छायादार पौधे लगाए जाएंगे। कंपनी प्रबंधन का उद्देश्य केवल पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि उनकी नियमित देखभाल कर उन्हें पेड़ के रूप में विकसित करना भी है।