भारत विकास परिषद की वृहद सम्पर्क बैठक रविवार को, प्रबुद्धजनों की भूमिका पर होगी चर्चा


ग्वालियर। भारत विकास परिषद, मध्य भारत उत्तर प्रान्त (मध्य क्षेत्र) के तत्वावधान मे 23 अगस्त रविवार को एक भव्य 'वृहद सम्पर्क बैठक' का आयोजन किया जा रहा है। यह गरिमामय कार्यक्रम ग्वालियर महानगर के कैंसर हॉस्पिटल कैंसर हिल्स के "शीतला सहाय सभागार" में सुबह 11 बजे से आयोजित होगा। कार्यक्रम का मुख्य विषय 'राष्ट्र निर्माण में प्रबुद्ध जनों की भूमिका' रखा गया है।मध्य भारत प्रांत के मीडिया प्रभारी अशोक गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि इस भव्य कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर ग्वालियर की सभी 11 शाखाएं सक्रिय रूप से जुटी हुई हैं। इन सभी 11 शाखाओं द्वारा अपने-अपने स्तर पर व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत ग्वालियर के लगभग 250 प्रतिष्ठित प्रबुद्धजनों, जिनमें प्रमुख समाज सेवी, डॉक्टर्स, इंजीनियर्स, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (CA) शामिल होंगे, जिन्हें कार्यक्रम में शामिल होने के लिए विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। अशोक गर्ग के अनुसार, कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री माननीय  सुरेश जैन होंगे। उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में जीवाजी विश्वविद्यालय, ग्वालियर के कुलगुरु  राजकुमार आचार्य और कैंसर चिकित्सालय एवं अनुसंधान संस्थान, ग्वालियर के प्रबंध निदेशक डॉ. बी. आर. श्रीवास्तव  उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सह संयोजक सम्पर्क  रामकुमार चोपड़ा भी विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे ।प्रान्तीय गतिविधि संयोजक (सम्पर्क) अशोक कुमार शर्मा ने संयुक्त रूप से ग्वालियर महानगर के सभी प्रबुद्धजनों को इस अविस्मरणीय कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया है।

posted by Admin
13

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->