डॉ. भूपेंद्र शर्मा राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता के लिये दिल्ली रवाना

दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्विमिंग पूल कॉम्प्लेक्स डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी (ताल कटोरा) तरन ताल में 23 अगस्त को स्विम फॉर इंडिया अकादमी के तत्वाधान में राष्ट्रीयस्तर पर तैराकी स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा हैं । जिसमे मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने के लिये 40 वर्षों के अनुभवी राष्ट्रीयस्तर के तैराक, गत वर्ष के दो सिल्वर पदक विजेता एवं अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही डॉ.भूपेंद्र शर्मा राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने के लिये रवाना हुये ।                                
यूथ हॉस्टल एसोशिएशन ऑफ इंडिया की ग्वालियर यूनिट के उपाध्यक्ष डॉ.भूपेन्द्र शर्मा ने बताया कि स्विम फॉर इंडिया अकादमी के तत्वाधान में राष्ट्रीय स्तर की तैराकी स्पर्धा का आयोजन डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी (ताल कटोरा ) तरन ताल में किया जायेगा , जिसमें देश के विभिन्न राज्यों के 5 साल से 75 साल तक के 1100 प्रतिभागी भाग लेंगे । इसमें तैराकी की विभिन्न स्पर्धाओं को विभिन्न आयु वर्ग में 120 इवेंट के अंतर्गत आयोजित किया जायेगा। जिसमे शहर के राष्ट्रीयस्तर के तैराक एवं धावक डॉ.भूपेन्द्र शर्मा 48 से 58 आयु वर्ग में फ्रीस्टाइल और ब्रेस्ट स्ट्रोक में भाग लेंगे । विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारियों एवं गुरुजनों ने गत वर्ष की तरह इस बार भी पदक जीतने की शुभकामनायें दी है।

posted by Admin
12

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->