29 अगस्त को स्पोर्ट्स कंपलेक्स हजीरा में लगेगा ऐतिहासिक चकरी मेला

ग्वालियर नगर निगम द्वारा शहर की ऐतिहासिक एवं पारंपरिक सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रखने के उद्देश्य से चकरी मेले का आयोजन 29 अगस्त शनिवार को अपराह्न 3 बजे से स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स जेसी मिल ग्राउंड बिरला नगर में किया जाएगा।  
चकरी मेला ग्वालियर की समृद्ध लोक परंपरा और साहसिक खेलों का अनूठा संगम है। स्टेट काल से चली आ रही इस परंपरा को नगर निगम द्वारा वर्षों से निरंतर आगे बढ़ाया जा रहा है। रक्षाबंधन के अगले दिन आयोजित होने वाला यह ऐतिहासिक मेला शहरवासियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहता है।मेले में शहर एवं अंचल के कलाकारों द्वारा सीनियर एवं जूनियर चकरी घुमाने, सुदर्शन चक्र घुमाने, गर्दन से हसली उठाने, सीने पर पत्थर तोड़ने सहित अनेक रोमांचक एवं साहसिक खेलों का प्रदर्शन किया जाएगा। हजारों दर्शकों के सामने कलाकार अपने अद्भुत कौशल का प्रदर्शन करेंगे। मेले में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के समापन अवसर पर प्रतिभागी कलाकारों एवं खिलाड़ियों को प्रोत्साहन स्वरूप पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।

posted by Admin
10

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->