लायंस क्लब ग्वालियर क्वीन इंटरनेशनल 2026-27 की बोर्ड मीटिंग संपन्न
लायंस क्लब ग्वालियर क्वीन इंटरनेशनल 2026-27 की बोर्ड मीटिंग आज सफलतापूर्वक एक होटल में आयोजित की गई। बैठक में क्लब मेंटोर लायन राका पाठक, आर.सी. लायन नीरज जैन, क्वीन के अध्यक्ष लायन नीतू अग्रवाल आई.पी.पी. लायन संगीता तिवारी, लायन पूनम अग्रवाल, सचिव लायन लता उपाध्याय, कोषाध्यक्ष लायन स्वाति अग्रवाल, संयुक्त सचिव लायन ज्योति बंसल, लायन कामिनी गोयल, लायन पूजा अग्रवाल, लायन छाया कोठारी सहित अनेक सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
बैठक में क्लब की आगामी गतिविधियों एवं सेवा परियोजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। विशेष रूप से रक्षाबंधन उत्सव, शपथ ग्रहण समारोह, विभिन्न सेवा कार्यों तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि 5 सितंबर शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षकों का सम्मान किया जाएगा। साथ ही एक विशेष ई.पी.एस. (Development, Personality & Skills) प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने पर सहमति बनी, जिसमें राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षक उपस्थित होकर सदस्यों को नेतृत्व, व्यक्तित्व विकास एवं कौशल संवर्धन का प्रशिक्षण प्रदान करेंगे।
क्लब की अध्यक्ष लायन नीतू अग्रवाल ने सभी सदस्यों से आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता एवं सेवा कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने का आह्वान किया। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई तथा सभी सदस्यों ने क्लब के सेवा, नेतृत्व एवं सामाजिक उत्थान के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।