पुस्तकों से अच्छा कोई मित्र नहीं होता: कलेक्टर श्रीमती चौहान

- सेंट्रल लाइब्रेरी में  पुस्तक प्रदर्शनी का शुभारंभ 
ग्वालियर । राष्ट्रीय पुस्तक न्यास शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा ग्वालियर में 22 से 30 अगस्त तक पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। पुस्तक प्रदर्शनी में अनेक लेखकों की सभी विषयों की महत्वपूर्ण पुस्तकें उपलब्ध हैं। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने शनिवार को पुस्तक प्रदर्शनी का शुभारंभ कर अवलोकन भी किया। उन्होंने शुभारंभ अवसर पर कहा कि पुस्तकों से अच्छा कोई मित्र नहीं होता। हर व्यक्ति को निरंतर अच्छे साहित्य का अध्ययन करते रहना चाहिए। इससे मनुष्य के जीवन का सर्वांगीर्ण विकास होता है। 
महाराज बाड़ा स्थित सेंट्रल लाइब्रेरी में आयोजित पुस्तक प्रदर्शनी 22 से 30 अगस्त तक आम लोगों के लिये खुली रहेगी। प्रदर्शनी के शुभारंभ अवसर पर कलेकटर श्रीमती रुचिका चौहान ने कहा कि सोशल मीडिया के इस युग में भी पुस्तक से पढ़ी हुई बातें हमेशा याद रहती हैं। सभी छात्र-छात्राओं को निरंतर पुस्तकें पढ़ने की आदत जीवन में डालना चाहिए। पढ़ने से ही मनुष्य के जीवन में विकास के द्वार खुलते हैं। कलेक्टर श्रीमती चौहान ने कहा कि ग्वालियर की सेंट्रल लाइब्रेरी में भी अनेक महत्वपूर्ण पुस्तकें उपलब्ध हैं। यहां पर शहर के अनेक छात्र-छात्रायें नियमित आकर अच्छी किताबों का अध्ययन करने के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी करते हैं। 
प्रारंभ में राष्ट्रीय पुस्तक न्यास के विक्रम सिंह राणा ने पुस्तक प्रदर्शनी के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में सेंट्रल लाइब्रेरी के ग्रंथपाल राकेश शर्मा ने सेंट्रल लाइब्रेरी की विभिन्न गतिविधियों के संबंध में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ग्वालियर की लाइब्रेरी बहुत ही समृद्ध लाइब्रेरी है। कार्यक्रम का संचालन प्रोग्राम अधिकारी आरके त्रिवेदी ने किया। अंत में राष्ट्रीय पुस्तक न्यास के सभी अतिथियों को पुस्तकें भेंट की गईं। 

posted by Admin
10

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->