ग्वालियर | लिनेस क्लब प्रेरणा द्वारा "हरियाली तीज उत्सव" आयोजित किया गया। सोलह श्रृंगार कर हाथों में मेहंदी लगा कर तीज मनाने आयी मेंहदी रचे हाथों के साथ पूर्ण श्रृंगार और हरे हरे परिधानों में सजी संवरी सभी महिलाएं, हरियाली तीज क्वीन बनी हमारी नई सदस्य रेखा अध्यक्ष शैलजा जैन द्वारा सभी सदस्यों का स्वागत टीका कर, स्वागत उपहार देकर किया गया। मंच रचना गोयल जी द्वारा संभाला गया। कार्यक्रम के दौरान मनोरंजक गेम्स, रैंप वॉक ,हाऊजी, गीत-संगीत, सोलो डांस, ग्रुप डांस आदि ने सबका मन मोह लिया। अंत मे सभी ने स्वादिष्ट भोजन का आनंद उठाया। सचिव रंजना राजपूत, शिरीन श्रीवास्तव, चेयरपर्सन आशा श्रीवास्तव, साधना सागर, चेयरपर्सन गुंजन अग्रवाल, शालू अग्रवाल, शालिनी गुप्ता, मनीषा अग्रवाल जी और शशि धाकड़ सभी की उपस्थिति से कार्यक्रम सफल और संपन्न हुआ।