आईटीएम ग्लोबल स्कूल ग्वालियर में इंटर स्कूल डांस काॅम्पटीशन ‘नृत्यांजलि-2026‘ आयोजित


- पायल की रुनझुन, घुँघरुओं की झंकार, नृत्य की लय में सजा भावों का संसार 

- अंग-अंग में लय, नयनों में अभिव्यक्ति, मंच पर बिखरी कला की अनुपम शक्ति

- स्टूडेंट्स को भारतीय कला, नृत्य और संस्कृति से जोड़े रखना नृत्यांजलि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य हैः प्रिंसिपल गीता एस.

ग्वालियर । आईटीएम ग्लोबल स्कूल ग्वालियर में इंटर स्कूल डांस काॅम्पटीशन ‘नृत्यांजलि-2026‘ का आयोजन किया गया। जहां आईटीएम ग्लोबल स्कूल के भव्य मंच पर शहर के विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। काॅम्पटीशन में मुख्य निर्णायक के रूप में होजाई गंभा, राहुल शर्मा, निहारिका कुशवाह, प्रियंका गुरनेले, डाॅ. छाया जैन, मोक्षी शर्मा शामिल हुईं। इस अवसर पर आईटीएम ग्लोबल स्कूल की प्रिंसिपल गीता एस., डीन अकेडमिक अनीता मित्तल, सीएओ रेनू अग्रवाल सहित आईटीएम ग्लोबल स्कूल का स्टाफ और प्रतिभागी स्कूल का स्टाफ व बच्चे मौजूद रहे।
अंग-अंग में लय, नयनों में अभिव्यक्ति, मंच पर बिखरी कला की अनुपम शक्ति
आईटीएम ग्लोबल स्कूल ग्वालियर में इंटर स्कूल डांस काॅम्पटीशन ‘नृत्यांजलि-2026‘ में 40 स्कूलों के स्टूडेंट्स ने कला, लय-ताल और भावाभिव्यक्ति का ऐसा मनोहारी संसार रचा, जिसने समूचे वातावरण को ऊर्जा और सौंदर्य से भर दिया। आईटीएम ग्लोबल स्कूल ग्वालियर में आयोजित इस भव्य नृत्य समारोह ने स्टूडेंट्स की अद्भुत प्रतिभा, रचनात्मकता और आत्मविश्वास को मंच प्रदान किया। विभिन्न नृत्य प्रस्तुतियों में स्टूडेंट्स ने अपनी मुद्राओं, भाव-भंगिमाओं, लयबद्ध पदचाप और मनमोहक अभिव्यक्ति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। शास्त्रीय परंपराओं की गरिमा हो या लोकनृत्यों की जीवंतता, आधुनिक नृत्य ऊर्जा हो या सांस्कृतिक विविधता की मनोहारी झलक हर प्रस्तुति में स्टूडेंट्स की मेहनत और कलात्मक संवेदना स्पष्ट दिखाई दी। नृत्यांजलि केवल एक मंचीय कार्यक्रम नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और कला के प्रति सम्मान की भावपूर्ण अभिव्यक्ति बनकर उभरी। स्टूडेंट्स ने नृत्य के माध्यम से यह संदेश दिया कि जब शब्द मौन हो जाते हैं, तब भाव स्वयं नृत्य करने लगते हैं। प्रत्येक प्रस्तुति ने दर्शाया कि नृत्य केवल कदमों की गति नहीं, बल्कि मन के भावों को अभिव्यक्त करने की एक सशक्त भाषा है।
स्टूडेंट्स को भारतीय कला, नृत्य और संस्कृति से जोड़े रखना नृत्यांजलि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य हैः प्रिंसिपल गीता एस.
आईटीएम ग्लोबल स्कूल ग्वालियर में इंटर स्कूल डांस काॅम्पटीशन ‘नृत्यांजलि-2026‘ के अवसर पर आईटीएम ग्लोबल स्कूल की प्रिंसिपल गीता एस. ने कहा कि स्टूडेंट्स में छिपी नृत्य प्रतिभा को मंच तक लाने के उद्देश्य से हर साल आईटीएम ग्लोबल स्कूल इस नृत्यांजलि प्रतियोगिता का आयोजन करता है। आईटीएम ग्लोबल स्कूल का उद्देश स्टूडेंट्स को भारतीय कला, नृत्यकला और संस्कृति से जोड़े रखना है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन ने स्टूडेंट्स को अपनी कला को निखारने, आत्मविश्वास के साथ मंच पर प्रस्तुत करने तथा अनुशासन, समर्पण और सामूहिकता के महत्व को समझने का अवसर प्रदान किया। उन्होंने कहा कि निःसंदेह, नृत्यांजलि-2026 कला और संस्कृति का एक ऐसा अनुपम उत्सव बनकर उभरा, जिसमें प्रतिभा ने ताल से हाथ मिलाया, भावों ने लय का साथ निभाया और हर प्रस्तुति ने दर्शकों के हृदय पर अपनी अमिट छाप छोड़ी। यह सुरम्य आयोजन स्टूडेंट्स के भीतर छिपे कलाकार को पहचानने और उसे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ाने की प्रेरणा दे गया।
बाहर से आमंत्रित मुख्य निर्णायक ने की परिणाम की घोषणा 
आईटीएम ग्वालियर स्कूल ग्वालियर में आयोजित इंटर स्कूल डांस काॅम्पटीशन ‘नृत्यांजलि-2026‘ का उद्देश्य बच्चों के अंदर छुपी नृत्य प्रतिभा को निखारना था। ऐसे में काॅम्पटीशन में परिणाम पूर्णतः विशुद्ध और विवाद रहित रहे, इसके लिए आईटीएम ग्लोबल स्कूल ग्वालियर की ओर से बाहर से मुख्य निर्णायक मंडल को बुलाया गया था। जिससे काॅम्पटीशन का परिणाम पूर्ण रूपेण पारदर्शी और विशुद्ध रूप से प्रतिभा के अनुकूल हो सके। कोई भी प्रतिभाशाली स्टूडेंट्स किसी भी व्यक्तिगत निर्णय से प्रभावित न हो सकें। काॅम्पटीशन के परिणाम को और अधिक शुद्धता प्रदान करने के लिए आईटीएम ग्लोबल स्कूल ग्वालियर द्वारा बाहर के अलावा ग्वालियर शहर से भी निर्णायकों को चुना गया था। आपको बता दें कि मुख्य निर्णायक के रूप में होजाई गंभा, राहुल शर्मा, निहारिका कुशवाह, प्रियंका गुरनेले, डाॅ. छाया जैन, मोक्षी शर्मा उपस्थित रहीं।
पांच कैटेगरी में हुआ काॅम्पटीशन का आयोजन 
आईटीएम ग्लोबल स्कूल की एकेडमिक डीन अनीता मित्तल ने बताया कि ‘नृत्यांजलि-2026‘ इंटर स्कूल डांस काॅम्पटीशन पांच कैटेगरीज में रखा गया। इसमें ग्रुप-ए में सोलो वेस्टर्न डांस, ग्रुप-बी में सोलो क्लासिकल (ग्रेड 3-5) डांस, ग्रुप-सी कंटेम्प्रेरी डांस, ग्रुप-डी सोलो क्लासिकल डांस (ग्रेड 6-7) और ग्रुप-ई समूह लोग नृत्य में विभाजित किया गया।
ये रहा रिजल्ट
ग्रुप-ए एकल वेस्टर्न डांस
- प्रथमः देहली पब्लिक स्कूल से हामिशा वाधवानी रहीं। 
- द्वितीयः एमिटी इंटरनेशनल स्कूल से अनन्या प्रधान रहीं।
- तृतीयः रामकृष्ण मिशन स्कूल से लव उच्चारिया ने प्राप्त किया। 
ग्रुप-बी (ग्रेड 3-5) एकल वेस्टर्न डांस
- प्रथमः एमिटी इंटरनेशनल स्कूल से वानी सिकरवार रहीं।
- द्वितीयः बिलबोंग हाई इंटरनेशनल स्कूल से शान्या भारद्वाज रहीं।
- तृतीयः सिम्पकिंस हाई स्कूल से अन्वी श्रीवास्तव ने पाया।
ग्रुप-सी एकल कंटेम्प्रेरी डांस
- प्रथमः नील वल्र्ड स्कूल से लक्ष्य बंसल ने पाया।
- द्वितीयः आदित्य वल्र्ड स्कूल से प्रगति रावत ने पाया।
- तृतीयः इंडिया इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल डबरा से समृद्धि ने पाया।
ग्रुप-डी (ग्रेड 6-7) सोलो क्लासिकल डांस
- प्रथमः सेंट पाॅल स्कूल से आर्ची शर्मा ने पाया।
- द्वितीयः न्यूट्रिक वल्र्ड स्कूल से दृष्टि द्विवेदी ने प्राप्त किया। 
- तृतीयः रामकृष्ण मिशन स्कूल से त्रिषा अहिरवार ने पाया।
ग्रुप-ई समूह लोग नृत्य 
- प्रथमः माउंट लिट्रा स्कूल ने प्राप्त किया।
- द्वितीयः न्यूट्रिक वल्र्ड स्कूल ने पाया।
- तृतीयः रास जेबी पब्लिक स्कूल ने प्राप्त किया।
ओवरआॅल ट्राॅफी विजेता- न्यूट्रिक वल्र्ड स्कूल रहा।


posted by Admin
8

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->