पुण्यतिथि पर कक्का डोंगर सिंह को याद किया
ग्वालियर। सिविल अस्पताल मुरार पर शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कक्का डोंगर सिंह की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर फलों का वितरण किया गया।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कक्का डोंगर सिंह जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजली अर्पित करते हुए कहा कि कक्का डोंगर सिंह जी स्वाधीनता आंदोलन में समर्पित होकर भारत को आजाद कराने में ग्वालियर से अग्रणी भूमिका में रहे। कार्यक्रम में प्रेम सिंह नेता, हमीद खां उस्मानी, कामरान कुरैशी, सुधीर मंडेलिया, अनूप जौहरी, देवेन्द्र वर्मा, अलाउद्दीन मंसूरी, दिक्राष्लाल बाथम, महादेव अपोरिया, संजीव दीक्षित, अश्वनी अगरैया, आविद कुरैशी, रवि भनोट, प्रदीप सिंह कुशवाह, सागर सिंह, युवराज सिंह, समीर कुरैशी, मुर्शिद, रिहान, फरदीन, सैफ सहित अनेक कांग्रेसजन सम्मिलित थे। संचालन सेवादल के पूर्व अध्यक्ष हमीद खां उस्मानीएवं आभार कामरान कुरैशी ने व्यक्त किया।