जन-विश्वास शिविर में सुनी गईं 155 से अधिक लोगों की समस्याएँ, गाँव-गाँव पुहँचा प्रशासन

ग्वालियर। “मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान” के तहत शुक्रवार को जिले का तीसरा जिला स्तरीय जन-विश्वास शिविर ग्राम अमरौल में आयोजित हुआ। जिला प्रशासन एवं विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी गाँव-गाँव पहुँचे, शासकीय संस्थाओं का निरीक्षण किया और अमरौल शिविर में क्षेत्र की 10 ग्राम पंचायतों से आए नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएँ, अपेक्षाएँ और चुनौतियाँ जानीं। शिविर के माध्यम से सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर दर्ज 1819 शिकायतों का निराकरण किया गया, जबकि शिविर में 155 से अधिक लोगों की समस्याएँ सुनी गईं और लगभग 75 मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया। शेष समस्याओं को पोर्टल पर दर्ज कर समयबद्ध निराकरण के लिए भेजा गया। इस दौरान हितलाभ वितरण, उद्यमियों से प्रेरक संवाद और नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित हुआ।
क्षेत्रीय विधायक मोहन सिंह राठौर की मौजूदगी में आयोजित शिविर में कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सोजान सिंह रावत, एसडीएम भितरवार सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। विधायक मोहन सिंह राठौर ने शिविर में मौजूद ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि आप सबकी एक-एक समस्या का समाधान होगा। जो समस्यायें शिविर में तकनीकी कारणों से शेष रह गई हैं, उन सभी को सीएम हैल्पलाइन पोर्टल पर दर्ज किया गया है। आवेदन पर दिए गए मोबाइल फोन नम्बर पर ओटीपी आयेगी और जब आप संतुष्ट होकर ओटीपी बतायेंगे तभी आपकी समस्या बंद होगी। जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान सहित जिला स्तरीय अधिकारियों ने भितरवार विकासखंड के विभिन्न गाँवों का भ्रमण कर शासकीय संस्थाओं की स्थिति देखी। ग्राम जुझारपुर के शासकीय प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पाँचवीं के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा से अधिकारियों को प्रभावित किया। शिविर में अनुग्रह सहायता, सामाजिक सुरक्षा पेंशन के स्वीकृति पत्र, राजस्व प्रकरणों के निराकरण से संबंधित दस्तावेज तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं के हितलाभ वितरित किए गए। नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाएँ भी उपलब्ध कराई गईं।

posted by Admin
22

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->