ग्वालियर निगम कमिश्नर संघप्रिय का तबादला, अभिषेक चौधरी नये कमिश्नर; 32 आईएएस, चार राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों के तबादले

मोहन सरकार ने ग्वालियर और सतना नगर निगम आयुक्त बदल दिए हैं। वहीं 10 जिलों के सीईओ जिला पंचायत को इधर से उधर किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में 2016 से 2024 बैच तक के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। इनमें कई मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) जिला पंचायत, अपर कलेक्टर, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) और सहायक कलेक्टर शामिल हैं। आदेश के अनुसार कुछ अधिकारियों को राज्य शासन के विभिन्न विभागों में उप सचिव तथा नगर निगम में आयुक्त, अपर आयुक्त की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।
  • संजना जैन (2016)- अपर कलेक्टर, जिला मैहर से उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन, जल संसाधन विभाग।
  • जगदीश कुमार गोमे (2016)- सीईओ जिला पंचायत सिंगरौली से सीईओ जिला पंचायत सागर।
  • अभिषेक चौधरी (2018)- सीईओ जिला पंचायत धार से आयुक्त, नगर पालिक निगम ग्वालियर।
  • संघ प्रिय (2018)- आयुक्त नगर पालिक निगम ग्वालियर से सीईओ जिला पंचायत सिंगरौली।
  • अक्षय कुमार तेजपाल (2018)- सीईओ जिला पंचायत दतिया से अपर आयुक्त, नगर पालिक निगम भोपाल।
  • ज्योति शर्मा (2018)- सीईओ जिला पंचायत देवास से उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन।
  • अंजली जोसेफ जोनाथन (2018)- सीईओ जिला पंचायत हरदा से उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन, लोक निर्माण विभाग।
  • नवीन कुमार धुर्वे (2018)- सीईओ जिला पंचायत टीकमगढ़ से सीईओ जिला पंचायत देवास।

2019-2021 बैच के अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी

  • काजल जावला (2019) को सीईओ जिला पंचायत बड़वानी से अपर मिशन संचालक, राज्य शिक्षा केन्द्र, भोपाल में पदस्थ किया गया है।
  • डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा (2019) को सीईओ जिला पंचायत खंडवा से आयुक्त नगर पालिक निगम सतना तथा सीईओ स्मार्ट सिटी सतना का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
  • अनिल कुमार डामोर (2019) को अपर कलेक्टर विदिशा से उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग भेजा गया है।
  • अभिषेक सराफ (2020) को सीईओ जिला पंचायत बालाघाट से अपर आयुक्त, नगरीय प्रशासन एवं विकास, मध्यप्रदेश, भोपाल बनाया गया है।
  • विवेक के. डी. (2020) को सीईओ जिला पंचायत सागर से सीईओ, जबलपुर विकास प्राधिकरण, जबलपुर की जिम्मेदारी दी गई है।
  • सौम्या आनंद (2021) अब सीईओ जिला पंचायत सीधी होंगी।

2022 बैच के अधिकारियों में भी व्यापक बदलाव

  • 2022 बैच के अधिकारियों में भी बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है।
  • ईश्वर्य वर्मा को सीईओ जिला पंचायत खंडवा बनाया गया है।
  • आशीष को अपर आयुक्त, नगर पालिक निगम इंदौर पदस्थ किया गया है।
  • कार्तिकेय जायसवाल को सीईओ जिला पंचायत श्योपुर और विशाल धाकड़ को सीईओ जिला पंचायत टीकमगढ़ की जिम्मेदारी मिली है।
  • सोनाली देव (2022) को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), बिछिया, जिला मंडला से उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन बनाया गया है।
  • अर्पित गुप्ता (2022) को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), बैहर, बालाघाट से सीईओ जिला पंचायत बड़वानी तथा तनुश्री मीणा (2022) को एसडीएम पेटलावद, झाबुआ से सीईओ जिला पंचायत बालाघाट बनाया गया है।

2024 बैच के सहायक कलेक्टरों की नई पदस्थापना

2024 बैच के कई सहायक कलेक्टरों को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) की जिम्मेदारी दी गई है।

आशीष कुमार- एसडीओ (राजस्व), बीना, जिला सागर।

अनिकेत शांडिल्य- एसडीओ (राजस्व), बैहर, जिला बालाघाट।

आकाश अग्रवाल — एसडीओ (राजस्व), मझौली, जिला सीधी।

पाटिल आशीष अशोक — एसडीओ (राजस्व), कुक्षी, जिला धार।

सुशील श्रीकृष्ण श्रीराम — एसडीओ (राजस्व), देवसर, जिला सिंगरौली।

कुलदीप पटेल — एसडीओ (राजस्व), बिछिया, जिला मंडला।

जमादार फरहान इरफान — एसडीओ (राजस्व), शाहपुरा, जिला डिंडोरी।

ठाकुर ऋत्विक विजय — एसडीओ (राजस्व), बिजावर, जिला छतरपुर।

नवकीरण कौर — एसडीओ (राजस्व), उदयपुरा, जिला रायसेन।


posted by Admin
768

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->