स्वतंत्रता दिवस, बच्चों को वितरित किए स्कूल बैग एवं शिक्षण सामग्री
ग्वालियर। रोटरी क्लब ग्वालियर सेंट्रल द्वारा आज 80वां स्वतंत्रता दिवस शासकीय माध्यमिक विद्यालय, श्री कृष्ण धर्मशाला में हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं 150 से अधिक छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान रोटरी क्लब ग्वालियर सेंट्रल के अध्यक्ष रोटेरियन के. के. अग्रवाल जी ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक जी के साथ ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इसके पश्चात उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रगान एवं देशभक्ति की भावना के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया।
रोटरी क्लब की ओर से विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं को स्कूल बैग, स्टेशनरी सामग्री, फल एवं मिठाई वितरित की गई। इस सेवा कार्य का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना तथा उनके चेहरे पर खुशी लाना रहा।
कार्यक्रम में आईपीपी अनिल गर्ग,सचिव संजय सपरा,कोषाध्यक्ष मनोज गुप्ता जी, क्लब ट्रेनर वी. बी. त्यागी जी, पूर्व अध्यक्ष पवन जैन, पूर्व अध्यक्ष राजेश गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र जैन, पूर्व अध्यक्ष तपेश मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष कपिल जैन, पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र रोहिरा सहित रोटरी क्लब ग्वालियर सेंट्रल के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
क्लब अध्यक्ष रोटेरियन के. के. अग्रवाल ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल राष्ट्रीय पर्व ही नहीं, बल्कि देश और समाज के प्रति अपने दायित्वों को याद करने का अवसर भी है। रोटरी क्लब ग्वालियर सेंट्रल भविष्य में भी शिक्षा, स्वास्थ्य एवं समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्य करता रहेगा।