युवा सराफा संघ के अध्यक्ष नीलेश बिंदल, निर्वाचित हुए

ग्वालियर। युवा सराफा संघ की वर्ष 2027 की नई कार्यकारिणी का गठन होटल रीजेंसी स्क्वायर में आयोजित साधारण सभा एवं कपल पार्टी के दौरान किया गया। सभा में नीलेश बिंदल को युवा सराफा संघ का अध्यक्ष चुना गया।

नई कार्यकारिणी में अखिलेश गोयल उपाध्यक्ष,  भरत सिंघल सचिव ,राहुल जैन कोषाध्यक्ष एवं विपुल जैन सह-कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अक्षय जैन, कुशल मंगल, अमर अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, प्रणय सिंघल, श्रेयांस पारख, ऋषभ मंगल, अंकित जैन, भूपेंद्र सुखीजा, दिव्यांशु जैन, अक्षय दानी, चंदन दानी, चंदन अग्रवाल, अंकित कसलीवाल, शिवम अग्रवाल, पियूष अग्रवाल, चिराग सांखला, विवेक जैन एवं अनूप जैन को शामिल किया गया है।

कार्यक्रम में  अध्यक्ष राजेश दानी,  पूर्व अध्यक्ष अमित मेहता एवं पूर्व सचिव  रवि जैन सहित संघ के अनेक सदस्य मौजूद रहे। सभी ने नवनियुक्त कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं। नवनियुक्त अध्यक्ष नीलेश बिंदल ने कहा कि युवा सराफा संघ को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने के साथ-साथ व्यापारिक एवं सामाजिक गतिविधियों को नई दिशा देने के लिए सभी सदस्यों के सहयोग से कार्य किया जाएगा

posted by Admin
325

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->