भारतीय सांस्कृतिक धरोहर 'राष्ट्र रंग'


भारत में विभिन्न संस्कृति होते हुए भी हमारी प्राचीन सभ्यता हम सभी को एकता के सूत्र में बांधे हुए है। राष्ट्रीय कैडेट कोर विश्व की एक प्रधान वर्दीधारी युवा संगठन है जो अपने आदर्श " एकता एवं अनुशासन द्वारा देश की विविधताओं को एकता की ओर अग्रसर करता है। एनसीसी संगठन को अनुशासन, उनके प्रशिक्षण द्वारा तथा एकता, सांस्कृतिक एकीकरण द्वारा प्राप्त होती है ।
ग्वालियर स्थित एनसीसी ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (ओटीए) में पीआरसीएन कोर्स के अंतिम चरण में 14 अगस्त 2026 को आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम 'राष्ट्र रंग' ने भारत की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और विविधता का एक अद्वितीय प्रदर्शन प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम में देशभर से आए प्रशिक्षुओं ने अपने-अपने क्षेत्रीय लोक नृत्य प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति की झलक पेश की। कार्यक्रम का उद्घाटन ब्रिगेडियर संजय कुमार यादव, वीएसएम, कमांडेंट, एनसीसी ओटीए ग्वालियर द्वारा किया गया।
सांस्कृतिक संध्या 'राष्ट्र रंग' का प्रारंभ भारत के राज्यों के सांस्कृतिक स्वरूपों को दर्शाते हुए कार्यक्रम प्रस्तुति द्वारा किया गया। देश के कोने-कोने से आईं ट्रेनीस ने राज्यों की सम्पन्न संस्कृति को मनोरंजक तथा शैक्षणिक माध्यम से प्रस्तुत करके मंच को जीवंत कर दिया ।
इस संध्या का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से किया गया। कार्यक्रम के अगले चरण में पश्चिम बंगाल, केरला, पंजाब एव हरियाणा, उत्तराखंड, राजस्थान, आन्ध्रप्रदेश एवं उत्तर पूर्वी राज्यों के नृत्यों एवं गीत द्वारा संस्कृति प्रस्तुत की गई। इसके अतिरिक्त बांसुरी वादन की प्रस्तुति भी की गई। अंत में समस्त राष्ट्र के सभी राज्यों की एक मिलि–जुली संस्कृति द्वारा “मिले सुर मेरा तुम्हारा " गीत की प्रस्तुति की गई।
ओटीए के प्री-कमीशन कोर्स में 129 प्रशिक्षार्थी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहें हैं जो कि 19 अगस्त 2026 (बुधवार) को ग्वालियर अकादमी के एतिहासिक तथा प्रभावी वातावरण में भव्य दीक्षांत परेड के साथ कमीशन प्राप्त करेंगे । इस कोर्स की दीक्षांत परेड का आयोजन दिनांक 19 अगस्त 2026 (बुधवार) को किया जाएगा जिसमें सभी 129 ट्रेनीस भाग लेंगी । लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्या सेनगुप्ता, पीवीएसएम, यूवाईएसएम, एवीएसएम, वाईएसएम, केंद्रीय कमान के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ( जीओसी - इन-सी), केंद्रीय कमान द्वारा इस दीक्षांत परेड की समीक्षा की जाएगी। इनके साथ लेफ्टिनेंट जनरल वीरेंद्र वत्स, वाईएसएम, एसएम, वीएसएम भी इस परेड में शामिल होंगे।
प्रशिक्षण अधिकारी ( समन्वय) एनसीसी ओटीए

posted by Admin
13

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->