अपेक्स बैंक के प्रशासक महेन्द्र सिंह यादव का ग्वालियर-चंबल संभाग का प्रवास 15 से 17 अगस्त तक
ग्वालियर। मध्य प्रदेश राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक) के प्रशासक महेन्द्र सिंह यादव 15 अगस्त से तीन दिवसीय प्रवास पर ग्वालियर-चंबल संभाग आएंगे। बैंक द्वारा जारी प्रवास कार्यक्रम के अनुसार 15 अगस्त दोपहर 2 बजे भोपाल से ग्वालियर के लिए प्रस्थान करेंगे और रात्रि 9 बजे ग्वालियर पहुंचेंगे।
16 अगस्त को सुबह 11.30 बजे ओड़पुरा (तिघरा) होते हुए दोपहर 1.30 बजे भाण्डेर जाएंगे। वहां दोपहर 4 बजे संस्कृति गार्डन में प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल होंगे। शाम 6 बजे वापस ग्वालियर लौटकर रात्रि विश्राम करेंगे। 17 अगस्त को सुबह 7 बजे ग्वालियर से गुना जाएंगे। वहां जनप्रतिनिधियों से भेंट के बाद ब्यावरा और दोपहर 4 बजे राजगढ़ जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक की समीक्षा बैठक लेंगे। शाम 6 बजे राजगढ़ से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।