ग्वालियर में भा क पा के राष्ट्रीय आव्हान 06 अगस्त 14 के तहत जिला ग्वालियर में 9वें दिन पदयात्रा जनजागरण संपन्न



*मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों, महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, छात्र, नौजवानों पर क्रूर हमला के खिलाफ भा क पा का 01 सितंबर को दिल्ली रामलीला मैदान में हल्ला बोल* 
        *बदलाव जरूरी है* 
 *संकल्प को पूरा करने 01 सितंबर को दिल्ली हल्ला बोल रैली में भाग लेने की अपील* 

*कौशल शर्मा एडवोकेट- भा क पा*

ग्वालियर  भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रव्यापी पदयात्राओं के आव्हान के तहत जिला ग्वालियर में 9वें दिन पदयात्रा आज शाम 5-00बजे साईं बाबा मंदिर खेड़ापति रोड ग्वालियर से प्रारंभ हो कर शहर के प्रमुख मार्ग पर पदयात्रा, पर्चा वितरण, जनसंपर्क कर बाल- लाल- पाल प्रतिमा स्थल चिड़ियाघर फूल बाग मैदान पर सभा कर पदयात्रा आंदोलन घोषित समय पर समापन संपन्न हुआ।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी म प्र राज्य कार्यकारिणी सदस्य एवं जिला ग्वालियर सहसचिव कॉमरेड कौशल शर्मा एडवोकेट ने विज्ञप्ति जारी कर कहां कि पदयात्रा के दौरान ग्वालियर की विभिन्न समस्याओं आवारा पशुओं एवं कुत्तों से हो रही दुर्घटनाओ पर रोक,मृतक एवं पीड़ित परिवारों को मुआवजा, सड़क निर्माण में हो रहे भ्रष्टाचार, सड़कों पर बड़े-बड़े गढ़ों से हो रही दुर्घटनाओं पर रोक, सीवरेज एवं नाली की सफाई, खुले चैंबर, जल भराव से हो रही मौसमिय डेगू आदि बीमारियों से बचाव के लिए दवा छिड़काव, शहर के मुख्य मार्ग एवं गलियों में कूड़े का ढेर, प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रटाचार पर रोक, आवासहीन गरीबों को आवासीय पट्टे देने, भवन निर्माण मजदूरों के पंजीयन एवं लाभार्थी योजनाओं में हो रहे भ्रष्टाचार, आदि समस्याओं को लेकर महापौर को ज्ञापन देकर शीघ्र समाधान करने का मांग पत्र दिया जाएगा। उचित समाधान न निकलने पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ग्वालियर में बड़ा आंदोलन करने के लिए मजबूर होगी।
देश की मेहनतकश जनता, किसान, मजदूर, छात्र, नौजवान, महिलाएं, नोटबंदी से पीड़ित व्यवसायी वर्ग,कर्मचारी सभी केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण त्राहिमाम है सभी बदलाव चाहते हैं। 
*बदलाव जरूरी है* क्योंकि केंद्र में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के सत्तारूढ़ होने के बाद भारत के संवैधानिक मूल्यों, लोकतन्त्र , अभिव्यक्ति की आज़ादी, सामाजिक न्याय, समाजवाद , धर्म निरपेक्षता, सार्वजनिक क्षेत्र, मेहनतकश जनता के हितों पर संकट पैदा किया है । छात्र और नौजवानों पर आंदोलन के दौरान क्रूरता पूर्वक हमले किए जा रहे हैं। देश की सभी संस्थाओं पर पूर्ण कब्जा कर लिया है देश की संपत्ति को बड़े पूंजीपतियों को सोपा जा रहा है जिसके परिणाम स्वरूप नौजवानो को रोजगार नहीं । पूंजीवादी और फासीवादी ताकतों के जन विरोधी गठजोड़ से जनता बेहाल है। लगातार बढ़ती महंगाई , बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से आम जनता त्रस्त है। संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा को ध्वस्त किया गया है। भारत सरकार की अमेरिकी साम्राज्यवाद परस्त नीतियों से सारी दुनिया में भारत की छवि पर आंच आई है। ऐसे संकट के समय में जनहित के लिए हमारी प्रतिबद्धता और फासीवाद के प्रतिरोध के संकल्प की अभिव्यक्ति तथा मेहनतकश जनता की पक्षधर राजनीतिक चेतना के व्यापक प्रचार प्रसार के लिए राष्ट्रीय स्तर पर 6 से 14 अगस्त तक पदयात्रा की जा रही है। आम जनता से अपील है कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के आव्हान *बदलाव जरूरी है* को साकार करने नई दिल्ली रामलीला मैदान में 01 सितंबर 26 को आयोजित विशाल आमसभा में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने एवं संघर्ष फंड मैं अपना आर्थिक सहयोग देने की अपील है।
आज पदयात्रा में कॉमरेड कौशल शर्मा एडवोकेट, कॉम अशोक पाठक , कॉम रतन कुमार वर्मा एडवोकेट , कॉम शैलेश परमार , कॉम हरिशंकर माहौर, कॉम अनवर खान, कॉम बारेलाल पाल , कॉम प्रकाश वर्मा, कॉम रमेश सविता, कॉम बिरखा राम ,कॉम अब्दुल शहीद, कॉम मंगल सिंह, कॉम विजेंद्र सिंह जादोंन,कॉम रामभरोशी जैन,कॉम मुकेश पाठक,कॉम संदीप जाटव,कॉम मनोज राठौर,कॉम सुरेंद्र सविता,कॉम अंजलि परिवार,कॉम गीता कौशल, कॉम सावित्री,कॉम माया देवी,कॉम मोहिनी, कॉम कमलेश रजक आदि बड़ी संख्या में महिला पुरुषों ने भाग लिया। 

posted by Admin
43

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->