पंचायतीराज संस्थाओं के प्रतिनिधि अपनी ग्राम पंचायत में कार्य के प्रस्ताव तैयार कराएंः सांसद कुशवाह

- डबरा में जिला स्तरीय जन विश्वास शिविर आयोजित 
ग्वालियर। खुशी की बात है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जिला स्तरीय अधिकारियों को सीधे जनता के बीच भेजकर उनकी समस्याओं का समाधान कराया जा रहा है। पात्र होने के बावजूद जिन लोगों के नाम प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में शामिल नहीं हो सके हैं, उनके नाम जोड़ने की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही डबरा शहर के लिए एक और बायपास निर्माण की कार्ययोजना तैयार की गई है। पंचायतीराज संस्थाओं के प्रतिनिधि अपनी ग्राम पंचायत में जो कार्य कराना चाहते हैं, उनके प्रस्ताव तैयार कराएं। शासन से इसे मूर्तरूप लेने के लिये धनराशि उपलब्ध कराई जायेगी। यह बात सांसद भारत सिंह कुशवाह ने “मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान” के तहत डबरा में आयोजित हुआ जिला स्तरीय जन-विश्वास शिविर में कहीं। 
शिविर में प्राप्त अधिकांश आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। साथ ही सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत हितलाभ वितरण, नामांतरण, जाति व मूलनिवासी प्रमाण-पत्र, पात्रता पर्ची, आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड बनाने जैसे काम भी प्रमुखता से हुए। शिविर में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगा व मेडीकल बोर्ड भी बैठा। डबरा में आयोजित हुए शिविर के माध्यम से सीएम हैल्पलाइन की 769 शिकायतों का निराकरण किया गया। इसके अलावा शिविर में 133 लोगों ने अपनी समस्यायें दर्ज कराईं। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री श्रीमती इमरती देवी ने कहा कि सरकार द्वारा शिविर लगाकर एक ही स्थान पर तमाम योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। साथ ही समस्यायें भी निराकृत की जा रही हैं। इस अवसर पर विधायक सुरेश राजे ने भी विचार व्यक्त किए। शिविर में नगर पालिका अध्यक्ष डबरा श्रीमती लक्ष्मीदेवी राजा, कुक्कुट विकास निगम के अध्यक्ष केशव सिंह बघेल, भाजपा जिला अध्यक्ष ग्रामीण प्रेम सिंह राजपूत व कुलदीप यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण मंचासीन थे। शिविर में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सोजान सिंह रावत, अपर जिला दंडाधिकारी सी.बी. प्रसाद एवं एसडीएम डबरा श्रीमती जुही गर्ग ने जन समस्यायें सुनीं। शिविर में बच्चों एवं महिलाओं को महिला-बाल विकास विभाग द्वारा पौष्टिक बिस्किट पैकेट भी वितरित किए गए। 

posted by Admin
16

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->