गुम मोबाइल खोजकर पुलिस ने मोबाइल मालिकों को लौटाये

- तेरा तुझको अर्पण अभियान में साइबर सेल ने 1.03 करोड़ कीमत के 451 मोबाइल खोजे
ग्वालियर। स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर ग्वालियर पुलिस ने आमजन को खास तोहफा दिया है। तेरा तुझको अर्पण अभियान के तहत साइबर सेल ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से पिछले तीन माह में देश के अलग-अलग राज्यों और शहरों से गुम हुए 451 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन मोबाइलों की कुल कीमत करीब 1 करोड़ 3 लाख रुपए है। शुक्रवार को एसएसपी धर्मवीर सिंह ने मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे।
मोबाइल वापस मिलने के बाद लोगों के चेहरे पर खुशी लौट आई। किसी का मोबाइल ड्यूटी के दौरान गुम हुआ था तो किसी का अस्पताल जाते समय, शादी में या रास्ते में मोबाइल खो गया था। एमपीपीएससी की तैयारी कर रही छात्रा पूनम कस्तवार का मोबाइल उनके पिता के मुरार अस्पताल में भर्ती होने के दौरान गुम हुआ था। वहीं प्रोफेसर आरती का मोबाइल कॉलेज जाते समय और शिक्षक रेखा का ड्यूटी के दौरान गुम हुआ था। एसएसपी धर्मवीर सिंह के निर्देश पर साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक रजनी सिंह रघुवंशी की टीम ने सीईआईआर पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों पर कार्रवाई की। टीम ने मोबाइलों को ट्रेस कर अलग-अलग राज्यों और शहरों से बरामद किया। पुलिस ने ईमानदारी और जागरूकता का परिचय देने वाले नागरिकों को सम्मानित किया। पवन कुशवाह, भोजराज सिंह चौहान , भोगीराम उर्फ लल्ला मंडेलिया और मनोज चैरसिया ने लावारिस मिले मोबाइल साइबर सेल में जमा कराए थे। पुलिस ने इन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। एसएसपी ने साइबर सेल टीम को भी इस उपलब्धि के लिए पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
मोबाइल बरामद करने में साइबर सेल प्रभारी रजनी सिंह रघुवंशी सहित विश्वीर सिंह जाट, सोनू प्रजापति, शिवकुमार यादव, आशीष शर्मा, विपिन सिकरवार, देवेश शर्मा, शैलेन्द्र गौड़ और अजय यादव की भूमिका रही। विभिन्न थानों से हितेन्द्र शर्मा, अशोक लोधी, दीपक रावत, बालेन्द्र शर्मा, राहुल शर्मा और राहुल जाट ने भी सहयोग किया।

posted by Admin
20

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->