स्वतंत्रता दिवस पर प्रातः 9 बजे चेम्बर भवन पर होगा ध्वजारोहण
ग्वालियर । 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर शनिवार 15 अगस्त को प्रातः 9 बजे ‘चेम्बर भवन’ पर ध्वजारोहण, अध्यक्ष डॉ. प्रवीण अग्रवाल द्वारा किया जाएगा । अध्यक्ष-डॉ. प्रवीण अग्रवाल, संयुक्त अध्यक्ष-सुरेश बंसल, उपाध्यक्ष-संदीप नारायण अग्रवाल, मानसेवी सचिव-दीपक अग्रवाल, मानसेवी संयुक्त सचिव-दीपक पमनानी एवं कोषाध्यक्ष-मनोज अग्रवाल (बाबा) ने संस्था के सदस्य महानुभावों से इस अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पधारने की विनम्र अपील की है ।