पार्क होटल कॉलोनी में पूर्व सांसद शेजवलकर ने किया नवीन पार्क का लोकार्पण

ग्वालियर। पड़ाव स्थित पार्क होटल कॉलोनी में नगर निगम द्वारा लगभग 11 लाख रुपये की लागत से विकसित किए गए नवीन पार्क का लोकार्पण पूर्व सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने शुक्रवार को किया।  
इस अवसर पर पूर्व सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रभक्ति दोनों ही हमारी सामूहिक जिम्मेदारियां हैं। एक ओर जहां पौधारोपण कर हम आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर पर्यावरण तैयार कर सकते हैं, वहीं तिरंगे के प्रति सम्मान व्यक्त कर राष्ट्र की एकता और अखंडता का संकल्प मजबूत कर सकते हैं। महाराणा प्रताप बोर्ड मध्यप्रदेश के अध्यक्ष केशव सिंह भदौरिया ने कहा कि विकसित पार्क शहर की सुंदरता बढ़ाने के साथ-साथ नागरिकों को स्वच्छ, हरा-भरा और स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराते हैं। निगम अध्यक्ष मनोज तोमर ने कहा कि नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में नागरिक सुविधाओं के विस्तार के साथ पार्कों के विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पार्क होटल कॉलोनी में निर्मित यह नवीन पार्क क्षेत्र के बच्चों, युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों के लिए उपयोगी साबित होगा। 
निगम आयुक्त संघ प्रिय ने कहा कि नगर निगम द्वारा नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ शहर के हर क्षेत्र में हरियाली एवं पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा दिया जा रहा है। क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती अपर्णा पाटिल ने पार्क के निर्माण के लिए नगर निगम का आभार व्यक्त किया। सेवानिवृत्त आईएएस विनोद शर्मा ने कहा कि शहर के विकास के साथ पर्यावरण संतुलन बनाए रखना समय की आवश्यकता है। लोकार्पण कार्यक्रम के उपरांत नवीन पार्क परिसर में पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता रामेश्वर भदोरिया, अपर आयुक्त प्रदीप सिंह तोमर, मुनीश सिंह सिकरवार उपस्थित रहे।

posted by Admin
16

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->