निगमायुक्त ने किया ट्रांसपोर्ट नगर का निरीक्षण

ग्वालियरए ट्रांसपोर्ट नगर की यातायात व्यवस्था एवं सडकों की स्थिति जानने के लिए निगम आयुक्त संघ प्रिय ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हें ट्रांसपोर्ट नगर में नाले पर अतिक्रमण मिला, इस पर निगमायुक्त ने क्षेत्रीय अधिकारी को फटकार लगाई और अतिक्रमण को हटाने के निर्देष दिए। 
निगम आयुक्त संघ प्रिय ने शुक्रवार की सुबह  ट्रांसपोर्ट नगर का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने ट्रांसपोर्ट नगर के एंट्री गेट के पास बने गड्ढे को खत्म करने के निर्देष दिए। इसके साथ ही ट्रांसपोर्ट नगर में होने वाले जलभराव को लेकर नाराजगी जताई। दुकानदारों ने बताया कि वार्ड क्रमांक 1 से आने वाले नाले का पानी ट्रांसपोर्ट नगर की सडकों पर भर जाता है, जिससे हर समय कीचड़ रहती है। नगर निगम आयुक्त ने पानी के बहाव के रास्ते में आने वाले सभी अतिक्रमण हटाने के निर्देष दिए। इसके साथ ही उन्होंने ट्रांसपोर्ट नगर के कार्य में ठेकेदार की लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए उस पर कार्रवाई के निर्देष दिए। इस दौरान श्रीराम धर्म कांटे में भरा पानी को मोटर से निकालकर सडक पर बहाया जा रहा था, जिस पर निगमायुक्त ने नाराजगी जताते हुए मोटर जब्त करने के निर्देष दिए। इसके साथ ही दीनदयाल नगर क्षेत्र में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत आयोजित जनकल्याणकारी शिविर का अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देष दिए। 
निगम आयुक्त संघ प्रिय ने मानपुर पहाड़ी का निरीक्षण किया, इस दौरान उन्होंने वहां पर होने वाले निर्माणाधीन पार्क को देखा तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देष दिए। निगमायुक्त संघ प्रिय ने निगम म्यूजियम का अवलोकन किया तथा म्यूजियम के कार्य की प्रगति के बारे में जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि म्यूजियम का कार्य तत्काल पूर्ण करें। जिससे आमजनों को म्यूजियम देखने का अवसर मिल सके।  निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त प्रदीप तोमर, मनीष सिकरवार, उपायुक्त मुकेश बंसल, सिटी प्लानर सुरेश अहिरवार, कार्यपालन यंत्री पवन शर्मा, पुष्पेंद्र श्रीवास्तव, सहायक यंत्री रामसेवक शाक्य, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी विवेक त्यागी, राजेंद्र सिंह, सहायक खेल अधिकारी सुश्री विजेता सिंह चौहान आदि उपस्थित थे। 

posted by Admin
14

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->