कोटेश्वर से हजीरा तक होने वाली तोडफोड को लेकर व्यापारी हुये लामबंद

कैट के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र जैन ने व्यापारियों के मुआवजे की मांगी की
ग्वालियर। उपनगर ग्वालियर में कोटेश्वर से हजीरा तक सडक चौडीकरण के नाम पर आगामी सितम्बर, अक्टूबर माह में तोडफोड की योजना जिला प्रशासन द्वारा बनाई जा रही है। व्यापारियों को नोटिस जारी किये गयेहैं उन नोटिसों को लेकर पूरे बाजार में भय औ आतंक का माहौल है। नोटिसों के विरोध में उपनगर ग्वालियर के व्यापारी एकजुट होकर संघर्ष के लिये कमर कस रहे हैं। 
उल्लेखनीय है कि आज से 7,8 वर्ष पूर्व किलागेट, चौकबाजार, हजीर सेवानगर क्षेत्र में जो तोडफोड हुई थी उससे सडक चौडी हुई, लेकिन प्रशासन की लापरवाही से जो जगह खाली कराई थी वह जगह अतिक्रमण के कारण ठेले, टमटम के कब्जे में हो गई हैं। कोटेश्वर से किलागेट तक एक वाहन के चलने के लिये भी समुचित व्यवस्था नहीं हैं। पुलिस की शह पर बाजार में ठेले स्थाई रूप से लगने लगे जबकि चार पहिया ठेले में दुकानदार को चल फिर कर सामान बेचने का नियम हैं। कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र जैन की अगुवाई में व्यापारियों ने बैठक की और उपनगर ग्वालियर में अगर प्रशासन द्वारा स्वामित्व के स्थान को तोडफोड में लिया जाता है अथवा जिन दुकानदारों के मालिकाने स्थान को सडक चौडीकरण के नाम पर अधिग्रहित किया जाता है तो उन व्यापारी एवं दुकानदारों को समुचित मुआवजा जिला प्रशासन एवं नगर निगम प्रशासन दे इस माग को लेकर व्यापारियों ने शीघ्र ही जिला कलेक्टर से मिलने का निर्णय किया। एक ओर सरकार जनअभियान के माध्यम से जमीनी स्तर पर अधिकारियों को भेजकर समस्याओं का समाधान चाहती है वही दूसरी ओर व्यापारियों में भय और आतंक का माहौल बनाकर उनके स्वामित्व की भूमि, भवन, दुकान की तोडफोड कर अधिग्रहित करना चाहती है। कैट इसका भरपूर विरोध करेगा और भविष्य में यदि आवश्यक हुआ तो जन-आन्दोलन खडा करेंगे एंव व्यापारियों को प्रताडित नहीं होने देंगे।
बैठक में कैट प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र जैन, जिला अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, महामंत्री रामकुमार गोयल, सह-महामंत्री डॉ.सौरभ खण्डेलवाल, कोषाध्यक्ष नितिन गोयल, सोसल मीडिया प्रभारी रौनक जैन, उपनगर के संयोजक अशोक अग्रवाल, राजेन्द्र जैन, आशीष जैन मोनू, हरिशचंद जैन, सचिन भाटिया, रश्मि अग्रवाल, मनीष गोयल, चन्द्रप्रकाश अग्रवाल, लक्ष्मीनारायन अग्रवाल, रितिक गुप्ता, प्रतीक गोयल, किशोर जैन,अक्षत गोयल, नेमीचंद जैन  आदि उपस्थित थे। मध्यप्रदेश के ऊर्जामंत्री माननीय प्रधुमनसिंह तोमर के स्वस्थ होने पर कैट का प्रतिनिधि मण्डल उनसे भेंट करेगा और किलागेट पर शीघ्र ही व्यापािरयों की चौपाल आयोजित की जायेगी।

posted by Admin
42

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->