इटालियन गार्डन के सामने से सडक मोटरेवल नहीं :जनता परेशान
ग्वालियर। ग्वालियर में जहां बडे विकास कार्य जारी है। वहीं विकास कार्यो के चलते निगम ठेकेदारों की लापरवाही और अनदेखी के चलते इटालियन गार्डन के सामने से यातायात मोटरेवल रहने मे आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड रहा है। वहीं दो माह से भी अधिक का समय होने पर भी इटालियन गार्डन के सामने सडक पर पहले से लगी पत्थर की पेवर्स को ठीक नहीं किया जा सका है। इससे इटालियन गार्डन के सामने यातायात निकलने में परेशानी का सामना करना पड रहा है। वहीं निकलने वाले लोग निगम को कोष रहे है।
ग्वालियर में जहां एलीवेटेड सडक निर्माण के चलते फूलबाग के सामने से गुजरने वाली सडक को डायवर्ट कर इटालियन गार्डन के सामने से यातायात निकाला जा रहा है। इसके चलते पडाव से फूलबाग से गुरूद्वारे की ओर जाने वाला यातायात अब चिडियाघर के सामने से होता हुआ इटालियन गार्डन के सामने से निकल रहा है। उधर निगम के लापरवाह ठेकेदार और संबंधित अधिकारी ने इटालियन गार्डन के सामने की फुटपाथ को जो पत्थर के पेवरर्स थे उखाडकर एक जगह एकत्र कर दिया है। इतना ही नहीं निगम परिषद भी इटालियन गार्डन में है। जहां पर समय समय पर अधिकारी पार्षद महापौर सभी पहुंचते है। और वह भी लगातार दो लगभग दो माह से उन पत्थरों को उखडा देख रहे हैं लेकिन किसी ने भी इस पर संज्ञान नहीं लिया। इसके चलते इटालियन गार्डन के सामने से दोनों तरफ का यातायात निकल नहीं पाता है। वहीं इटालियन गार्डन के मुख्य दरबाजे के सामने हाथ ठेले और रेडिया लगने से यातायात के दो पहिया और चार पहिया वाहन परेशानी से गुजर पा रहे है।
ग्वालियर में विकास कार्य लगातार चल रहे हैं ऐसे में इटालियन गार्डन के सामने यातयात का रेंग कर गुजरना लोगों की परेशानी का सबब बना हुआ है। इतना ही नहीं शुक्रवार को भी निगम परिषद की बैठक संपन्न हुई और सभी अधिकारी महापौर एमआईसी के सदस्य वहीं से गुजरे लेकिन किसी ने भी इन पत्थरों को लगाने के लिए अधिकारियों से पहल नहीं की। क्या इसी प्रकार से पत्थरों को उखडे हुये दो माह से पडे है उस पर किसी की नजर नहीं जाये इसे निगम ठेकेदार की लापरवाही ही कहा जायेगा। नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय को तत्काल इस पर संज्ञान लेकर पेवर्स को लगवायें या उन्हें हटवाकर यातायात को मोटरेवल करायें।