अपने काम के सहारे दीपक अग्रवाल चुनावी वैतरणी पार करेंगे?

ग्वालियर। मप्र चेंबर आफ कामर्स एंड इण्डस्ट्रीज के चुनावों में मानसेवी सचिव पद पर अपने पिछले कार्यकाल में सराहनीय कार्य करने वाले व्हाईट हाउस प्रत्याशी व व्यवसाय जगत का जाना माना चेहरा दीपक अग्रवाल अब पुनः चुनावी मैदान में है और अपने काम के सहारे चेंबर के मतदाताओं से पुनः उनका प्यार व विश्वास जीतने की कोशिश में लगे हैं। उनका कहना है कि जो वायदा किया है पूरा करूंगा, जो कहूंगा वह करूंगा और पूरा समय चेंबर को ही दूंगा।  
मंगलवार को उन्होंने एक चर्चा में कहा कि चेंबर चुनाव में वह पुनः अपने कार्यों की बदौलत फिर मतदाताओं के बीच है। अग्रवाल ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में चेंबर को पूरी तरह से डिजीटल अपडेटेड किया और पूरे समय कार्यालय में बैठकर चेंबर आने वाले प्रत्येक व्यापारी भाई की मदद की। मैंने तो अपना घरवार भी नहीं देखा, जितना समय चेंबर व व्यापारी हित में समय दिया, उतना तो परिवार में भी नहीं दिया। मानसेवी सचिव प्रत्याशी दीपक अग्रवाल ने कहा कि उन्होंने कभी भी चेंबर में कोई कार्य टाला नहीं, नियमों का ईमानदारी से पालन करवाया, ऐसा कोई कार्य नहीं किया जिससे व्यापारी या चेंबर सदस्य की प्रतिष्ठा भी धूमिल हुई हो। बल्कि ऐसी कोशिश की कि व्यापारी का नुकसान नहीं हो और उसका काम आसानी से बन जाये। दीपक अग्रवाल ने कहा कि चेंबर एक प्रतिष्ठित मंच है और इसकी गरिमा हम सभी को रखनी चाहिये। उन्होंने कहा कि वह चेंबर में सभी सदस्य मतदाताओं को विश्वास दिलाते है कि वह उनके लिये सदैव तैयार है, उनके दरवाजे हमेशा व्यापारी भाईयों की मदद के लिये खुले रहते है और हमेशा आगे भी रहेंगे।
दीपक की उपलब्धि
दीपक अग्रवाल ने अपने निवर्तमान मानसेवी सचिव कार्यकाल में विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया, जिसमें बाड़े के पेडस्टल जोन की लड़ाई, क्वालिटी रेस्टोरेंट का मुददा, बागचीनी थाना क्षेत्र से तीन किलो सोना वापसी व फायर एनओसी की पेनल्टी वापस कराना आदि प्रमुख हैं। इसी क्रम में दीपक अग्रवाल अब फिक्की की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पहुंचे है, जो ग्वालियर अंचल को पहली बार मिला महत्वपूर्ण सम्मान है। 

posted by Admin
27

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->