चेंबर में पार्टियों का दौर जारी , हाउस कार्यकर्ताओं और समर्थकों की मौज


ग्वालियर। मध्यप्रदेश चेंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के आगामी 17 जुलाई को होने वाले चुनावों के लिये पार्टियों की दौर जारी है। हाउस के पदाधिकारियों की पार्टियों में जहां चेंबर के सदस्य कार्यकर्ता और समर्थकों की मौज बनी हुई है। वहीं अब चुनाव अधिकारी भी इन होने वाली पार्टियों पर चुप्पी साध गये है। 
चेंबर आफ कामर्स में इन दिनों चुनावी मौसम में लगातार पार्टियों की दौर जारी है। इन पार्टियों में जहां गीत संगीत के साथ ही लजीज भोजन का स्वाद परोसा जा रहा है। वहीं डांस पार्टियां भी आकर व्यापारियों का भरपूर मनोरंज कर रही है। इसी के चलते महानगर के बडे मैरिज हाउस और रिसार्ट में पार्टियां संपन्न हो रही है। उधर इन पार्टियो को लेकर चेंबर के निर्वाचन अधिकारी सहित पूरा मैनेजमेंट चुप्पी साध गये है। जबकि उन्होंने चुनाव की घोषणा पर ऐसी पार्टियांे को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू की थी। सूत्रों के मुताबिक अब चुनाव निर्वाचन अधिकारी भी इन पार्टियों को लेकर चुप्पी साध गये है और लोगों की पार्टियों में मौज जारी है। चेंबर चुनाव के लिये 17 जुलाई को मतदान होगा। वहीं देर शाम तक चुनाव की नतीजे भी घोषित होने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार एक पार्टी में मदिरा के साथ मांस को भी परोसा गया । इसकी चर्चा हाउसों में तेजी से फैली और इसके बाद चुनावी मैनेजमेंट करने वाले स्वयं चुप्पी साधकर बैठ गये। 

posted by Admin
87

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->