चेंबर में समाज की अपील अनुचित, क्रियेटिव प्रत्याशियों को सभी का साथः मुकेश अग्रवाल

ग्वालियर। मप्र चेंबर आफ कामर्स के चुनावों मं शक्तिशाली हाउस क्रियेटिव में इन दिनों समन्वयक और पावर सेंटर की भूमिका निभा रहे मुकेश अग्रवाल ने क्रियेटिव हाउस के चुनावी अभियान में जान डाल दी है। मुकेश अग्रवाल सभी प्रत्याशियों की हौसला अफजाई कर उनको जरूरत के मुददे व टिप्स भी देते रहते हैं और प्रतिदिन प्रचार अभियान में भी उनके साथ चल रहे हैं।
मंगलवार को मुकेश अग्रवाल ने कहा कि जो प्रत्याशी चेंबर और व्यापारी हितों के लिये सदैव काम करते रहते है, चेंबर को समय देते है, ऐसे प्रत्याशियों को ही चेंबर सदस्य चुने। उन्होंने कहा कि हमारे हाउस क्रियेटिव के सभी पदों के प्रत्याशी एक से बढ़कर एक योग्य है और सदा व्यापारी समाज में सक्रिय भी रहते हैं। इसीलिये ऐसे प्रत्याशियों को ही चुनाव में विजय दिलाने के लिये चेंबर सदस्य अपना मतदान करें। मुकेश अग्रवाल ने व्हाईट हाउस के सहसचिव प्रत्याशी दीपक पमनानी के पक्ष में सिंधी समाज की अपील के सवाल के जबाब में कहा कि चेंबर चुनावों में किसी भी समाज की अपील की जरूरत नहीं है, जिसने भी अपील कराई है वह अनुचित है। प्रत्येक व्यापारी को अपना योग्य प्रतिनिधि चुनने का अवसर देना चाहिये। कौन श्रेष्ठ है कौन कम योग्य है यह मतदाता देखें। हां मैं इतना जरूर कहूंगा कि हमारे योग्य प्रत्याशी को सिंधी समाज का ही वोट ज्यादा मिलेगा, अपील करवाने वाले प्रत्याशी के मुकाबले।
सभी समाजों का समर्थन
क्रियेटिव के पावर हब मुकेश अग्रवाल का यह भी कहना है कि हमारे क्रियेटिव प्रत्याशी सभी समाजों में लोकप्रिय है और सभी समाजों में जाकर व्यापार व सामाजिक हित में काम भी करते है। चाहे वह अग्रवाल हो, वैश्य हो, सिंधी, पंजाबी हो या ब्राहमण क्षत्रिय हो। इसलिये क्रियेटिव हाउस के सभी प्रत्याशी सभी समाजों के व्यापार जगत में लोकप्रिय हैं। 

posted by Admin
124

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->