कार्यकर्ता सम्मेलन में विधायक डाॅ. सिकरवार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही एक मात्र ऐसा राजनीतिक दल है, जो समाज के सभी वर्गों के उत्थान की चिंता करती है। आज देश में अराजकता का माहौल बनाया जा रहा है, जो चिंता का विषय है। जरूरत है कि महात्मा गांधी के बताए मार्ग पर चलकर ही समाज में सद्भाव का वातावरण बनाया जा सकता है। आज मंहगाई और बेरोजगारी बड़ी समस्या है और आम आदमी इससे परेशान है। सरकार इन दोनों मुद्धों पर कभी बात नहीं करती है और भाजपा के नेता मुॅंह में गुड़ डालकर चुपचाप बैठे हैं, किसी को मंहगांई नजर नहीं आ रही है। बैठक में वरिष्ठ समाजसेवी श्याम बंसल, दिलीप पंजवानी, बसंत अग्रवाल, के.पी. सिंह भदौरिया, ब्लाॅक अध्यक्ष अनूप शिवहरे, एम.आई.सी सदस्य एवं पार्षद अवधेश कौरव, पार्षद सुरेन्द्र साहू, पार्षद अंकित कठठ्ल, महेश कुशवाह, के.के. शर्मा, राजेन्द्र परिहार, विजय बहादुर त्यागी, सुरेश प्रजापति, डिम्पल भदौरिया, दिनेश पाराशर, धीरेन्द्र जाटव, गिर्राज चंदौरिया, सरनाम सिंह यादव, धर्मवीर जाटव, मोनू कुशवाह, ओमप्रकाश चौहान, रोहन रजक, अनिल कौरव, विनोद पवैया, राजा यादव, गोविन्द थौराठ, सुनील सोनी, लोकेन्द्र प्रजापति, राजेन्द्र राठी, अनीश मंसूरी, दीनदयाल पिप्पल, राजू गोविन्द सिंह, ब़जेश पाठक, बबलू खरे, राजकुमारी साहू, सीमा पाल, लाखन सिंह चौहान, गंगाराम प्रजापति, विनोद साहू, रामकेश कौरव, नरेन्द्र राजावत, सोहिल खान आदि सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।