वैश्य फाउंडेशन की कार्यकारिणी बैठक संपन्न

वैश्य फाउंडेशन की कार्यकारिणी बैठक संपन्न हुई। महामंत्री नीलेश बिंदल ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून को जीवाजी विश्वविद्यालय परिसर में “दान-पानी” कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया, जिसके अंतर्गत पक्षियों के लिए पानी पीने के सकोरे एवं अनाज का वितरण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तैयार की गई, जिसमें 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन तथा महेश नवमी के अवसर पर आयोजित होने वाली चल समारोह (यात्रा) का स्वागत करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में पदाधिकारियों ने संगठन की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने तथा समाज के विभिन्न वर्गों तक सेवा कार्यों को पहुंचाने पर विचार-विमर्श किया। सभी सदस्यों ने संगठन की आगामी योजनाओं को सफल बनाने हेतु पूर्ण सहयोग एवं सक्रिय सहभागिता का संकल्प लिया। बैठक में अध्यक्ष श्रीप्रकाश लोहिया, महामंत्री नीलेश बिंदल, कोषाध्यक्ष अनुपम सिंघल, सलाहकार   निवर्तमान अध्यक्ष बृजेश सिंघल ,सलाहकर  सीमीती सदस्य मुकेश अग्रवाल, नितिन मंगलिक, पुरुषोत्तम जैन, जे. एस. गुप्ता एवं पारस जैन उपस्थित रहे।

posted by Admin
8

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->