श्री भागवत कथा सत्य,त्याग,व धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है:- देवी मंजूलता शास्त्री
*भागवत कथा श्रवण से मनुष्य का कल्याण होता है:- अशोक जैन*
-----------------------------------------
ग्वालियर/ भिण्ड :- ग्राम बेंदी पुरा सरकर धाम मंदिर परिसर,विधान सभा क्षेत्र अटेर, जिला भिण्ड, में सात दिवससय भगवत कथा का आयोजन किया गया। कथा वाचक- भागबताचार्य डॉक्टर देवी मंजू लता जी शास्त्री (अयोध्या धाम ) उत्तरप्रदेश के मुखारविंद से हुई श्री भागवत कथा मे देवी मंजूलता जी ने गोवर्धन लीला के साथ भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का प्रसंग सुनाया। श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का वर्णन सुनकर मंत्रमुग्ध हो गए। भागवत कथा में पांचवें दिन कथावाचक ने गोवर्धन लीला के साथ भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का प्रसंग सुनाया। इस दौरान भगवान के जन्मोत्सव, उनके नामकरण पूतना वध और इंद्र के अभिमान दमन के साथ माखनचोरी की लीलाओं का वर्णन सुनकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। सर्वप्रथम भागवत कथा के परीक्षित श्रीमती ललित लोकेंद्र सिंह एवं श्रीमती प्रीति डॉक्टर शैलेंद्र सिंह राजपूत ने पोती पूजन कर आरती की।
कथावाचक डॉ देवी मंजूलता शास्त्री ने कहा कि भगवान ने अपनी लीलाओं से जहां कंस के भेजे विभिन्न राक्षसों का संहार किया, वहीं ब्रज के लोगों को आनंद प्रदान किया। कथा के दौरान भगवान गिरिराज पर्वत को उठाते हुए सुंदर झांकी सजाई गई। इस दौरान भजनों पर श्रद्धालु देर तक नाचते रहे। कथावाचक ने कहा कि इंद्र को अपनी सत्ता और शक्ति पर घमंड हो गया था। उसका गर्व दूर करने के लिए भगवान ने ब्रज मंडल में इंद्र की पूजा बंद कर गोवर्धन की पूजा शुरू करा दी। इससे गुस्साए इंद्र ने ब्रजमंडल पर भारी बरसात कराई। प्रलय से लोगों को बचाने के लिए भगवान ने कनिष्ठा उंगली पर गोवर्धन पर्वत को उठा लिया। सात दिनों के बाद इंद्र को अपनी भूल का एहसास हुआ। इस मौके पर गोवर्धन लीला की झांकी भी सजाई गई। कथा के दौरान गोवर्धन पूजन का उत्सव उल्लास के साथ मनाया गया। संगीतमय कथा के दौरान भजनों पर पांडाल में उपस्थित श्रद्धालु भजनाें पर नाचते रहे। भगवान, भक्त के प्रेम के वशीभूत हो जाते हैं।
यह प्रसंग सिखाता है कि भगवान केवल भाव और प्रेम के भूखे हैं, और सच्चा भक्त ईश्वर से कुछ मांगने के बजाय केवल उनकी सेवा करना चाहता है।
आज की कथा में मुख्य अथिति (मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्य समिति सदस्य) अशोक जैन,एंव विषेश अथिति गण भारतीय जनता पार्टी जिला ग्वालियर ग्रामीण के पूर्व महामंत्री दीपक माहौर, भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी पंडित पंकज पाठक, भाजपा ग्वालियर पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला ग्वालियर ग्रामीण पूर्व जिला मंत्री शिव सिंह बघेल, समाजसेवी देवी सिंह लोधी, वरिष्ठ युवा नेता शुभम सिंह लोधी, ब्यास पीठ एंव श्रीमद् भागवत जी,का माल्यार्पण कर पूजा अर्चना की।
इस अवसर पर मौजूद संतश्री हरीओम जी महाराज से आशीर्वाद लिया,एंव मंदिर परिसर मे श्री राम दरबार ,श्री भोलेनाथ जी, श्री हनुमान जी महाराज, श्री माता दुर्गा जी की विधिवत पूजा अर्चना की,।
मंदिर परिसर के बाहर विशाल पणाल में सात दिवसीय आयोजित भागवत कथा में शैलेन्द्र सिंह राजपूत, लोकेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह, पूरन सिंह कुशवाहा,बजरंग सिंह लोधी,मुनेंद्र सिंह, संग्राम सिंह, सरपंच संजय सिंह नरवरिया, हाकिम सिंह राजपूत, कोमल सिंह कुशवाहा, वासुदेव सिंह कुशवाहा( गोहद), नाथू सिंह राजपूत, विनोद सिंह राजपूत, कल्याण सिंह लोधी, सत्यनारायण सिंह नरवरिया, भानु प्रताप सिंह,केशव सिंह नरवरिया,भिकम सिंह नरवरिया,नेतसिंह,सत्यभान सिंह, बीरबल सिंह लोधी,राकेश सिंह नरवरिया ,आदि ने कथा मे सक्रिय भागीदारी निभाई।