एक अनूठी भागवत कथा जिसका उद्देश्य परिवार, समाज, एवं राष्ट्र के कल्याण की भावना
*फूलों से खेली होली, सुंदरकांड के पाठ, हवन एवं भंडारे के साथ अंनूठी श्रीमद् भागवत का समापन*
*45 वर्षों से हो रहा है श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन जिसमें परीक्षित श्री हरि और यजमान महिला मंडल रहता है*
ग्वालियर पंजाबी समाज के प्रवक्ता राजू पंडित ने बताया पुरुषोत्तम मास के पवित्र माह में आदर्श कॉलोनी के राधा कृष्ण मंदिर में 26 मई मंगलवार से प्रारंभ हुई एक अनूठी श्रीमद्भ भागवत कथा जिसमें परीक्षित स्वयं हरि प्रभु एवं यजमान समस्त महिला मित्र मंडल रहता है जिसका आज 2 जून मंगलवार को समापन हुआ श्रीमद् भागवत सप्ताह में महिला मंडल द्वारा स्वयं कथा का वाचन प्रतिदिन सुबह 9:00 से 1 बजे तक शाम को 3:00 से 7:00 बजे तक बारी-बारी से किया गया जिसका उद्देश्य सभी के परिवार, समाज एवं राष्ट्र का कल्याण हो, जिससे परिवार, समाज एवं राष्ट्र में सुख समृद्धि एवं ईश्वर कृपा बनी रहती है इसी भावना के साथ के साथ श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह के सातो दिन 26 मई मंगलवार से प्रारंभ हुई श्रीमद् भागवत कथा के समापन पर महिला मंडल ने आज प्रातः हवन किया इसमें पूर्ण होती दी गई शाम को राधा कृष्ण के मंदिर में सुंदरकांड का पाठ किया तत्पश्चात फूलों से होली खेली जिसमें पंजाबी समाज की महिला मंडल ने भारी संख्या में आनंद लिया और प्रसाद वितरण किया गया स्थल पर बलवंत मदान, राज मदान, मोहन मदान, वीरा मदान, आशीष मदान,शिल्पा मदान, वीणा शर्मा, एकता बत्रा, उषा घई, बेबी पाहवा, दर्शन बत्रा, कमलेश बेरी, सुमित्रा अनेजा, अंशु अरोरा,ललिता बेरी, ममता नागपाल, मीना जुनेजा, सीमा अरोड़ा, इंद्रेश सचदेवा, सुषमा कथुरिया, साक्षी मदान, साक्षी मदान, सीमा नागपाल, निधि बत्रा,सरला मिगलानी, संगीता शर्मा, कामिनी नागपाल, अंजू झाम,सुधा अनेजा,अनिल बख्शी, राधा ठकराल, सुमित्रा मोंगिया,उमा बत्रा, पारुल चावला आदि भारी संख्या में महिला मंडल द्वारा फूलों की होली खेली गई मीडिया प्रभारी राजू पंडित