ग्वालियर। ग्वालियर नगर निगम कमिश्नर संघप्रिय शहर को स्वच्छता में अव्वल स्थान पर लाने के लिये अपने अधीनस्थ अधिकारियों व टीम के साथ भरपूर प्रयास कर रहे है। इसके साथ ही वह प्रतिदिन शहर की सडकों पर भी ध्यान दे रहे है। अभी हाल ही में उन्होंने शहर के एक एक टर्न को सही कराया है, जो बीते 25 वर्षों में कोई निगम अधिकारी नहीं करा सके थे।
निगम कमिश्नर ने पडाव चौराहे शास्त्री मार्केट व नवप्रभात के टर्न की काया पलट करवा दी है। बीते 25 सालों से जल भराव , गंदगी व टूटा फूटा यह टर्न आम लोगों व वाहन चालकों के लिये परेशानी भरा था, यहां आये दिन दुर्घटना होती थी और वाहन चालक ,चेंबर , गंदगी व टूटी सडक पर गिरकर चोटिल होते थे। पिछले 25 सालों से यह परेशानी थी और बरसात में यहां दो-दो फुट पानी भर जाता था जिसमें 150 फुट चौडी यह सडक व टर्न मात्र 20 फीट का रह जाता था, जिससे यहां जाम परेशानी आम बात थी।
बीते 20 दिन पहले इस शास्त्री मार्केट व नवप्रभात के पडाव थाने की ओर के टर्न को नगर निगम ने नाली व सीवर का कार्य कराके सीमेंट कांक्रीट से बनवा दिया है, अब यहां बारिश में जल भराव नहीं होगा व न ही सडक खराब होगी इसके बनने से स्थानीय नागरिकों ने राहत की सांस ली है।
सीमेंट कांक्रीट से गंदगी व बोरे नहीं हटाये
अब पडाव टर्न पर सीमेंट कांक्रीट करने वाले ठेकेदार से आम लोगों की शिकायत है कि उसने 20 दिन बाद भी कांक्रीट की तराई के लिये रखे बोरे व मार्ग अवरोधक नहीं हटवाये है, जिसके कारण उसमें वाहन चालक रपट कर गिर रहे है और मार्ग अवरोधक से टकराकर चोटिल हो रहे है। कमिश्नर संघप्रिय तत्काल इस पर ध्यान देंगे, ऐसा शास्त्री मार्केट के दुकानदारों का कहना है।