80 हजार रूपए रिश्वत लेते राजस्व निरीक्षक को पकड़ा

जबलपुर| एमपी के जबलपुर में लोकायुक्त पुलिस ने मंगलवार सुबह भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। यहां 80 हजार रूपए रिश्वत लेते राजस्व निरीक्षक करण सिंह लोधी को गिरफ्तार किया है। जमीन सीमांकन के एवज में राजस्व निरीक्षक ने घूस मांगी थी।

शिकायतकर्ता व्यापारी रोहित कुमार जैन ने बताया कि उसने राजस्व विभाग में अपनी ज़मीन के सीमांकन के लिए आवेदन किया था। आरोप है कि राजस्व निरीक्षक करण सिंह लोधी ने इस काम को करने के बदले में रिश्वत की मांग की थी। लेकिन, वह उसे रिश्वत नहीं देना चाहता था। इसी लिए  रोहित जैन ने इसकी शिकायत लोकायुक्त पुलिस से कर दी।

शिकायत के सत्यापन के बाद लोकायुक्त पुलिस ने जाल बिछाया। जैसे ही व्यापारी रोहित जैन रिश्वत की रकम लेकर पहुंचे, लोकायुक्त की टीम ने राजस्व निरीक्षक करण सिंह लोधी को रतन कॉलोनी स्थित उनके घर के सामने ही 80 हजार रुपये की नगद रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

posted by Admin
559

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->