ग्वालियर। साडा ग्वालियर के अध्यक्ष अशोक शर्मा की अध्यक्षता में एक महत्पूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीईओ श्रीमती अनिशा श्रीवास्तव, हरनाम सिंह प्रभारी सहायक यंत्री/संपदा अधिकारी, नबल सिंह राजपूत, उपयंत्री/प्रशासनिक अधिकारी सहित अधिकारीयों/कर्मचारियों की मौजूदगी रही ।बैठक के बाद आवासीय सेक्टर सी, निर्मित ड्यूप्लेक्स भवनों एवं एल.आई.जी./ई.डब्ल्यू.एस. फ्लैट्स का निरीक्षण किया गया।अध्यक्ष द्वारा बैठक में शीघ्र बसाहट शुरू करने हेतु दिशा निर्देश दिये गये, जिसमें आवासीय सेक्टर्स (ए1, ए2 तथा सी) के भूखण्डों के शेष बचे हितग्राहियों को शीघ्र कब्जा प्राप्त कर निर्माण कार्य प्रारंभ किये जाने हेतु नोटिस जारी किये जाने एवं पूर्व में भेजे गये अंतिम सूचना पत्र पर भूखण्ड निरस्तीकरण की कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देश दिये।
ड्यूप्लेक्स भवनों में कब्जा प्राप्त करने के इच्छुक हितग्राहियों के साथ बैठक कर सहमति ली जाकर भवनों पर शीघ्र मरम्मत कार्य प्रारंभ किया जाने से संबंधित प्रस्ताव तैयार कर बोर्ड बैठक में रखे जाने के निर्देश दिये गये।सौजना हाउसिंग प्रोजेक्ट में सुरक्षा हेतु पुलिस चौकी निर्मित किये जाने हेतु पत्र लिखा जाना है।साडा की भूमियों पर किये गये अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही में प्रथमतः ग्राम सौजना, जिगसौली, तिघरा एवं घमंडीपुरा से प्रारंभ करना है।एस.एस.बी. को निर्माण कार्य प्रारंभ किये जाने हेतु समक्ष में शीघ्र मिटिंग रखे जाने हेतु पत्र भेजा जाना है।संस्थागत/शैक्षणिक क्षेत्र के भूखण्ड धारियों को नोटिस भेजने एवं निर्माण कार्य हेतु संयुक्त बैठक बुलाया जाना है।साडा क्षेत्र में औद्योगिक पार्क निर्माण हेतु केन्द्र सरकार की भव्य योजना के अंतर्गत प्रस्ताव तैयार किया जाना है।साडा क्षेत्र में पानी की व्यवस्था हेतु जल विकास निगम एवं क्षेत्र में विद्युत हेतु म०प्र० विद्युत मण्डल की शीघ्र बैठक बुलाये जाने हेतु पत्र लिखा जाना है।सौर उर्जा हेतु साडा कार्यालय में सोलर पैनल लगाये जाने हेतु पत्र लिखा जाना है।बैठक के अंत में अध्यक्ष साडा ग्वालियर द्वारा प्राधिकरण के कर्मचारियों की लंबित समस्याओं को सुना जाकर शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया गया।