टीकमगढ़| टीकमगढ़ में सागर लोकायुक्त पुलिस की टीम ने मंगलवार को गोपालपुर-कारी हल्के के पटवारी अजय सूत्रकार को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक योगेश्वर शर्मा ने बताया कि किसान पिछले 50 सालों से उस जमीन पर काबिज था और पटवारी पट्टा बनाने के लिए लगातार रिश्वत का दबाव बना रहा था। इससे परेशान होकर किसान ने सागर लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत की पुष्टि होने के बाद लोकायुक्त टीम ने जाल बिछाया। जैसे ही मंगलवार को किसान ने बची हुई राशि 10,000 पटवारी को सौंपी, टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया।मौके पर ही पटवारी के हाथों का रासायनिक परीक्षण कराया गया, जिससे रिश्वत लेने की पुष्टि हुई। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
घटना का पूरा विवरण