कॉन्टिनेंटल टायर्स ने भोपाल में अपने पहले सीपीडी स्टोर के साथ मध्य प्रदेश में अपनी रिटेल उपस्थिति का विस्तार किया


* भोपाल में पहला कॉन्टिनेंटल प्रीमियम ड्राइव स्टोर का उद्घाटन किया गया
नया स्टोर टायर बदलने, रोड फोर्स बैलेंसिंग, व्हील एलाइनमेंट, नाइट्रोजन फिलिंग, अलॉय फिटमेंट और टायर फाइनेंसिंग की सुविधा प्रदान करेगा

*भोपाल,* : दुनिया की प्रमुख प्रीमियम टायर निर्माता कंपनी, कॉन्टिनेंटल टायर्स ने भोपाल में अपनी पहली कॉन्टिनेंटल प्रीमियम ड्राइव (सीपीडी) डीलरशिप का उद्घाटन किया है। शारदा टायर एजेंसी द्वारा संचालित यह नया आउटलेट निरुपम एस्टेट फेज 3, साइकिल ट्रैक, भोपाल- 462026, मध्य प्रदेश में स्थित है। यह स्टोर भोपाल में पहली बार प्रीमियम टायर उत्पादों और पेशेवर वाहन देखभाल सेवाओं को लाकर मध्य भारत में कॉन्टिनेंटल की रिटेल पहुंच को मजबूत करता है।
1,100 वर्ग फुट क्षेत्र में फैला यह नया कॉन्टिनेंटल प्रीमियम ड्राइव आउटलेट भोपाल में एक अत्याधुनिक सुविधा के रूप में विकसित किया गया है, जो कुशल संचालन के लिए उपयुक्त है। ग्राहकों को कॉन्टिनेंटल के प्रीमियम टायर रेंज तक पहुँच प्राप्त होगी। वे यहाँ अतिरिक्त रूप से ऑन-साइट टायर बदलने की सेवा, रोड फोर्स बैलेंसिंग, व्हील एलाइनमेंट, नाइट्रोजन एयर फिलिंग, अलॉय फिटमेंट और टायर फाइनेंसिंग जैसी सुविधाओं का लाभ भी ले सकेंगे। उत्पादों और संबंधित सेवाओं के इस विस्तृत पोर्टफोलियो के साथ, नए डीलरशिप का मुख्य उद्देश्य यात्री कार उपयोगकर्ताओं के लिए सुरक्षा, आराम और उनके अनुभव को और अधिक बेहतर बनाना है।
भोपाल में शहरी आवागमन (अर्बन मोबिलिटी) की बढ़ती माँगों और ऑटोमोटिव क्षेत्र में आते उछाल को देखते हुए, उच्च गुणवत्ता वाले टायर समाधानों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर पैदा हुआ है। कॉन्टिनेंटल टायर्स की यह नई डीलरशिप विशेष रूप से पैसेंजर कार टायर्स में विशेषज्ञता रखती है और इसमें नवीनतम तकनीक एवं नवीन सामग्रियों (इनोवेटिव मटेरियल्स) का उपयोग किया गया है। यह सुविधा उन्नत टायर सेवाओं (एडवांस्ड टायर सर्विसेस) प्रदान करने के लिए पूरी तरह सुसज्जित है। इसका उद्देश्य पहिए और टायर से संबंधित सभी जरूरतों के लिए शहर का सबसे भरोसेमंद गंतव्य बनना है।
कॉन्टिनेंटल टायर्स इंडिया की प्रबंध निदेशक, नेविन असलान-ओज़कान ने कहा, “भोपाल में हमारे पहले सीपीडी स्टोर के साथ, हम कॉन्टिनेंटल के सुरक्षा, नवाचार और ड्राइविंग आराम के वादे को मध्य प्रदेश के ग्राहकों के और करीब ला रहे हैं। भारत हमारे लिए एक प्रमुख विकास बाजार है, और अपने 'इन द मार्केट, फॉर द मार्केट (In the Market, For the Market)' दृष्टिकोण के माध्यम से, हम अपने रिटेल नेटवर्क का विस्तार करना और देश भर में ग्राहकों के साथ संबंधों को मजबूत करना जारी रख रहे हैं।“
*शारदा टायर एजेंसी के मालिक, श्री सचिन यादव और श्री रोहित यादव ने कहा* , "हमें भोपाल में कॉन्टिनेंटल का पहला 'प्रीमियम ड्राइव स्टोर' लाते हुए गर्व हो रहा है। टायर व्यवसाय में पांच वर्षों से अधिक के अनुभव और शहर में अपनी मजबूत उपस्थिति के साथ, हमने ग्राहकों का अटूट विश्वास जीता है। यह नई सुविधा हमें प्रीमियम कॉन्टिनेंटल टायर और आधुनिक सेवाएं प्रदान करने में सक्षम बनाती है, ताकि हम ग्राहकों की बदलती जरूरतों को पूरा कर सकें।"
शारदा टायर एजेंसी भोपाल में एक मुख्य टायर सेवा प्रदाता है, और यह शहर में अपने दो आउटलेट का संचालन करती है और अपनी भरोसेमंद सेवा तथा मज़बूत ग्राहक संबंधों के लिए जानी जाती है।
यह लॉन्च भारत में कॉन्टिनेंटल के सीपीडी नेटवर्क के निरंतर विस्तार का एक हिस्सा है, जिसके तहत देश भर में पहले से ही 200 से अधिक ब्रांड स्टोर संचालित हैं। यह विकास कंपनी की उस रणनीति के अनुरूप है, जिसका उद्देश्य ग्राहकों तक प्रीमियम उत्पाद और पेशेवर सेवा अनुभव को और अधिक सुलभ बनाना है।

posted by Admin
7

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->