जल प्रदाय के समय अधिकारी करें मॉनिटरिंग, जल अपव्यय को रोकने करें कार्यवाही: निगमायुक्त

ग्वालियर  ग्रीष्म ऋतु में शुद्ध पेयजल प्रदाय को लेकर सभी अधिकारी गंभीर रहें तथा जल सप्लाई के समय अपने संबंधित क्षेत्र में निरीक्षण करें और जल का अपव्यय रोकना सुनिश्चित करें इसके लिए जो भी वाहन धुलाई सेंटर चल रहे हैं। उन्हें तत्काल बंद करायें। उक्ताशय के निर्देश निगम आयुक्त संघ प्रिय ने समय सीमा बैठक में संबंधित अधिकारियों को दिए। बैठक में अपर आयुक्त टी प्रतीक राव, प्रदीप तोमर, मुनीष सिकरवार, अपर आयुक्त वित्त श्रीमती रजनी शुक्ला सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। 
बैठक में निगमायुक्त संघ प्रिय ने जल प्रदाय की समीक्षा करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि गर्मियों के मौसम में शुद्ध एवं पर्याप्त जलापूर्ति हमारी पहली प्राथमिकता है तथा इसके लिए सभी संबंधित अधिकारी निरंतर मॉनिटरिंग करें एवं निरीक्षण करें। इसके साथ ही पेयजल से संबंधित जो भी शिकायत सीएम हेल्पलाइन अथवा अन्य किसी माध्यम से आ रही हैं उनका तत्काल निराकरण करायें। उन्होंने वार्ड वार पानी की शिकायतों के निराकरण को लेकर उपयंत्रियों से चर्चा की। बैठक में मैरिज गार्डनों में पार्किंग को लेकर चर्चा करते हुए सिटी प्लानर को निर्देशित किया कि मैरिज गार्डनों में निरीक्षण करें और पार्किंग की क्या व्यवस्था है अन्यथा कार्यवाही करें। इसके साथ ही मैकेनिकल पार्किंग की उपयोगिता को लेकर चर्चा कर कार्यपालन यंत्री पवन सिंघल को निर्देशित किया गया कि उक्त संबंध में तकनीकी समिति बनाकर आवश्यक कार्यवाही करें। इसके साथ ही जनकार्य विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि जिन सड़कों के वर्क ऑर्डर जारी हो चुके है उनमें 30 जून तक कार्य पूर्ण करें अन्यथा संबंधित इंजीनियर के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। 


posted by Admin
5

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->