विधायक क्रिकेट प्रीमियर लीग: दूधिया रोशनी में खेले जा रहे क्रिकेट मैच जीत के लिए दम लगा रहीं हैं टीमें

ग्वालियर। जन उत्थान न्यास के तत्वाधान में हो रहे विधायक प्रीमियर लीग 2026 रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के आज 6 मैच एम.एल.बी काॅलेज के खेल मैदान में सायं 3:30 बजे से आयोजित किये गये। पहला मैच सायं 3:30 बजे वार्ड क्रमांक 21 की टीम 21/ए एवं टीम 21/बी के मध्य खेला गया। इसी क्रमशः में दूसरा मैच सायं 4:30 बजे वार्ड क्रमांक 60 की टीम 60/क्यू एवं टीम 60/आर के मध्य, तीसरा मैच सायं 5:30 बजे वार्ड क्रमांक 18 की टीम 18/ई एवं टीम 18/एफ के मध्य, चौथा मैच सायं 6:30 बजे वार्ड क्रमांक 58 की टीम 58/ए एवं टीम 58/डी के मध्य, पांचवा मैच सायं 7:30 से वार्ड क्रमांक 56 की टीम 56/ई एवं टीम 56/वाय के मध्य एवं अंतिम छठवां मैच सायं 8:30 बजे वार्ड क्रमांक 45 की टीम 45/बी एवं टीम 45/के के मध्य खेला गया।
मैच की शुरूआत में टूर्नामेंट के आयोजक, न्यास के अध्यक्ष एवं विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार ने अतिथियों के साथ टीमों से परिचय किया और टीमों को शुभकामनाएं दी। आज टूर्नामेंट के विभिन्न मैचों में अतिथियों के रूप में दिलीप अग्रवाल, जगदीश अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, राकेश जैन, संजय गेडा, मुकेश गोयल, श्याम बंसल ‘अप्पा’, कैलाश चंद्र गर्ग, अजय अग्रवाल, समीर अग्रवाल, रवि गर्ग, श्याम बंसल ‘अप्पा’, अनूप साहू, अनिल दुबे, जितेन्द्र बंसल मौजूद रहे। आज शाम एम.एल.बी मैदान पर पहला मैच वार्ड क्रमांक 21 की टीम 21/ए एवं टीम 21/बी के मध्य खेला गया। टीम 21/ए ने टाॅस जीतकर पहले बैटिंग की और 8 ओवर में 125 रन बनाये। जिसके विरूद्ध टीम 21/बी ने 8 ओवर 47 रन बनाये और मैच हार गई। मैन ऑफ द मैच शिवांग को मिला। दूसरा मैच वार्ड क्रमांक 60 की टीम 60/क्यू एवं टीम 60/आर के मध्य खेला गया। टीम 60/क्यू ने टाॅस जीतकर पहले बाॅलिंग की। जिस पर टीम 60/आर ने 8 ओवर में 74 रन बनाये। जिसके विरूद्ध टीम 60/क्यू ने 8 ओवर में 65 रन बनाये और मैच हार गई। मैन ऑफ द मैच मनीष अहिरवार को मिला। तीसरा मैच वार्ड क्रमांक 18 की टीम 18/ई एवं टीम 18/एफ के मध्य खेला गया। टीम 18/ई ने टाॅस जीतकर पहले बैटिंग की और 8 ओवर में 49 रन बनाये। जिसके विरूद्ध टीम 18/एफ ने 4 ओवर 3 बाॅल में 50 रन बनाये और जीत हासिल की। मैन ऑफ द मैच वरूण को मिला।

posted by Admin
5

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->