दाल बाजार में यह चुनाव लड़ने के इच्छुक नाम
ग्वालियर। व्यापार समिति दाल बाजार के 24 सितंबर को प्रस्तावित चुनाव के लिये नामांकन प्रक्रिय 14 सितंबर से शुरू हो रही है। चुनाव लडने के लिये दाल बाजार के व्यापारी सक्रिय हो गये है। कुल 6 पदों के निर्वाचन के लिये जो नाम अभी तक सामने आये है उनमे पद श्रेणी अनुसार यह नाम हैं। इस बार खासियत यह है कि इस बार सभी प्रत्याशी पैनल से नहीं है, व्यक्तिगत आधार पर चुनाव लड़ने की प्लानिंग कर चुके हैं।
अध्यक्षः अध्यक्ष पद के लिये सर्वाधिक चर्चित नाम निवर्तमान अध्यक्ष दिलीप पंजवानी सहित महेन्द्र साहू, दीपक गुप्ता दादा व वेदप्रकाश गोयल।
उपाध्यक्षः ऋषि अग्रवाल ओमप्रकाश अग्रवाल के पुत्र, गिर्राज बंसल।
सचिवः विवेक जैन लिल्ले, श्याम बंसल आपा, दिनेश बंसल।
सहसचिवः दिलीप लखवानी, मनीष गोयल होरे।
कोषाध्यक्षः मनीष बंसल।
आंकेक्षकः दीपक जैसवानी, गौरव गोयल।
व्यापार समिति दाल बाजार के लिये अभी तक यह नाम सामने आये है। हालांकि अभी नामांकन प्रक्रिया शुरू होने तक प्रत्याशियों की भीड़ और बढ़ सकती है। अभी खास बात यह है कि विभिन्न पदों पर लड़ने के लिये दाल बाजार के यह प्रत्याशी आम व्यापारी का मन टटोल रहे है और अपने समर्थकों को सूचीबद्ध कर वोटों का गणित मिला रहे हैं।