श्रमिक शिक्षा विकास बोर्ड का डिजीटल जागरूकता सेमीनार 16 को
ग्वालियर। दत्तोपंत ठेगड़ी राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा विकास बोर्ड द्वारा 16 सितंबर को श्रमिकों की डिजीटल जागरूकता पर एसआर लिमिटेड मालनपुर में एक सेमीनार आयोजित किया जा रहा है। यह सेमीनार 2.30 से 3.30 बजे तक आयोजित होगा। सेमीनार में मुख्य अतिथि के रूप में एबीवी ट्रिपल आईटीएम के प्रो. डा. पिंकू प्रधान उपस्थित रहेंगे। जबकि अध्यक्षता ईएसआईसी इंदौर के क्षेत्रीय निदेशक संजीव मिश्रा करेंगे। विशेष अतिथि के रूप में एसआरएफ के यूनिट हेड राजेश खन्ना भी उपस्थित रहेंगे। इस मौके पर आईटीआई के प्रिंसीपल सचिन कौरव, लेबर आफिसर आशीष तिवारी, एसआरएफ के संतोष पाठक, सूर्या रोशनी के जीएम मुकुल चतुर्वेदी भी उपस्थित रहेंगे। राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा विकास बोर्ड के रीजनल इंचार्ज पृथ्वीराज सिन्हा, डा. सुधीर वाधवा ने सभी से उपस्थिति का आग्रह किया हैं।