निगमायुक्त ने कंट्रोल कमांड सेंटर से किया कचरा कलेक्शन का निरीक्षण

ग्वालियर  निगम आयुक्त संघ प्रिय ने सोमवार की सुबह कंट्रोल एंड कमांड सेंटर से कचरा कलेक्शन एवं सेकेंडरी वेस्ट कलेक्शन का निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने कचरा ट्रांसफर स्टेशन पर टिपर वाहनों के पहुंचने एवं वहां से निकलने के समय को जांचा। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। स्मार्ट सिटी स्थित कंट्रोल कमांड सेंटर से जीपीएस लोकेशन के माध्यम से शहर में चल रहे 260 टिपर वाहनों की स्थिति को जांचा। इस दौरान यह देखा गया कि कौन सा वाहन किस क्षेत्र में कचरा कलेक्शन के लिए कितना समय लगा रहा है। इसके साथ ही कचरा कलेक्शन करने के बाद वाहन कचरा ट्रांसफर स्टेशन पर कितनी देर में पहुंचा। साथ ही कितने समय में कचरा ट्रांसफर स्टेशन से अपने दूसरे क्षेत्र में कचरा कलेक्शन के लिए रवाना हुआ। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिशा निर्देश भी दिए।

posted by Admin
5

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->