फीस प्रतिपूर्ति जल्दी करें सरकारः पीएसए
ग्वालियर। प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन जिला ग्वालियर की समीक्षा बैठक प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल दीक्षित की अध्यक्षता मे आयोजित की गई। बैठक में आरटीई के अंतर्गत निशुल्क पढ़ाये जाने वाले बच्चों की फीस प्रतिपूर्ति शीघ्र कराने, अपार एवं यूआईडीएआई से संबंधित विषयों पर विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर एक मत होकर लश्कर ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश सिंह गुर्जर, सचिव कल्याण सिंह, मण्डल अध्यक्ष श्रीकृष्ण पाल सिंह तोमर को मनोनीत किया गया। इस मोके पर स्कूल संचालकों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूलमालाओं से स्वागत किया। बैठक में जिलाध्यक्ष निर्देश शर्मा, दिनेश त्रिपाठी, धर्मेंद्र गायकवाड आलोक श्रीवास्तव, अनूप सिंह चौहान, महेंद्र परिहार, कृष्णकांत कुलश्रेष्ठ, पुरुषोत्तम शर्मा, रजनीश शर्मा, राकेश कुशवाह, असीम त्रिपाठी, गौरव पाराशर, ऋषि पाराशर, गोपाल सिंह तोमर, लक्ष्मण सोलंकी, नीरज गुर्जर रवि कांत दुबे आदि ऊपस्थित थे।