सभापति तोमर ने किया स्वच्छता का निरीक्षण, 25 कर्मचारी मिले अनुपस्थित

ग्वालियर। वार्ड क्रमांक 55 स्थित नालों की सफाई व्यवस्था जानने के लिए सभापति मनोज तोमर ने क्षेत्र का भ्रमण किया। भ्रमण में नाले गंदे मिले, साथ ही कम्पू थाने के सामने सभापति ने कर्मचारियों की हाजिरी ली, जिसमें 25 कर्मचारी गायब मिले। सभापति ने गायब कर्मचारियों सहित एएचओ, जेडएचओ, डब्ल्यूएचओ, सुपरवाइजर के वेतन काटने के निगम आयुक्त संघ प्रिय को निर्देश दिए हैं।
सभापति मनोज तोमर ने वार्ड क्रमांक 55 के अंतर्गत स्थित क्षेत्रीय कार्यालय का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने उपायुक्त मुकेश बंसल एवं मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. वैभव श्रीवास्तव के साथ कम्पू थाने पर सभी कर्मचारियों की हाजिरी ली। हाजिरी के दौरान 25 कर्मचारी अनुपस्थित  मिले। इनमें से एक कर्मचारी लंबे समय से अनुपस्थित चल रहा है। सभापति ने सफाई व्यवस्था में लापरवाही बरतने वाले एएचओ, जेडएचओ, डब्ल्यूएचओ, सुपरवाइजर का 15 दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि बीट के हिसाब से बीट के हिसाब से सभी कर्मचारियों की हाजिरी लगाई जाए। बीट में बोर्ड लगाए जाएं जिस पर अधिकारी एवं कर्मचारियों के नाम अंकित हों, जिससे क्षेत्रवासियों को पता चल सकें कि उनके क्षेत्र में कौन कर्मचारी सफाई कर रहा है। इसके साथ ही सफाई कर्मचारी मौहल्ले वालों से पंचनामा बनवाकर लाएं कि वह उनके क्षेत्र में सफाई कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस बीट में नाला है उसकी सफाई बीट के कर्मचारी करें। जो सडकें गंदी है वहां पर दलेल लगाकर सफाई कराई जाए। इससे पहले वार्ड क्रमांक 55 के अंतर्गत कस्तूरबा चैराहे से लेकर गुढी गुढा का नाका तक डिवाइडर निर्माण एवं यूनिपोल लगाने को लेकर सभापति मनोज तोमर ने जो कार्य एवं विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ निरीक्षण कर उन्हें जल्द कार्य प्रारंभ करने के दिशा निर्देश दिए।

posted by Admin
9

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->