पाठय पुस्तक निगम के अध्यक्ष की रैली बनी जी का जंजाल, मुख्यमंत्री ने सभी अधिकार किये निरस्त

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय से मध्यप्रदेश पाठय पुस्तक निगम के अध्यक्ष सौभाग्य सिंह को कारण बताओ नोटिस दिया है। नोटिस में उनके सभी प्रशासनिक और वित्तीय अधिकार मामले के निराकरण होने तक निरस्त कर दिये गये है। फिलहाल उनके पाठय पुस्तक निगम के कार्यालय अथवा परिसर में प्रवेश करने पर भी प्रतिबंध लगाया गया  है। आदेश के बाद श्री सिंह अब किसी भी बैठक में हिस्सा भी नहीं ले सकेंगे। ज्ञांतव्य है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील के बाद भी श्री सिंह 200 से अधिक वाहनों के काफिले के साथ अपना कार्यभार सम्हालने पहुंचे थे। मीडिया रिपोर्ट के बाद मामला मुख्यमंत्री के संज्ञान में आया था। जिसके बाद मुख्यमंत्री के ओएसडी ने मुख्यमंत्री के निर्देश पर यह आदेश जारी किया है। 
किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष ने की नियुक्ति निरस्त

posted by Admin
298

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->