वार्ड 31 आरपी कालोनी पार्क में संपर्क अभियान 16 को
ग्वालियर। बिजली उपभोक्ताओं को सरल, सुगम और बेहतर विद्युत सेवाएं उपलब्ध कराने के लिये मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा “संपर्क अभियान-2026” शुरू किया गया है। वार्ड 31 आरपी कालोनी पार्क में प्रातः 10 से सायं 6 बजे तक संपर्क अभियान का आयोजन 16 मई को होगा। विशेष शिविर में उपभोक्ताओं की विद्युत संबंधी समस्याओं का मौके पर समाधान किया जायेगा। शिविर में बिल सुधार, भुगतान सुविधा, नया कनेक्शन, लोड परिवर्तन, नाम परिवर्तन, ई-केवाईसी, एनओसी अनुरोध, मीटर संबंधी समस्यायें, सर्विस केबल संबंधी समस्यायें, विद्युत आपूर्ति संबंधी शिकायतें, डीटीआर संबंधी समस्यायें, शिकायत निवारण, योजनाओं की जानकारी जैसी सुविधा मिलेगी।