जीडीए अध्यक्ष बैठने लगे प्राधिकरण में, कामकाज भी किया

ग्वालियर। भाजपा से बड़े नेताओं से भोपाल और दिल्ली में मुलाकात व स्वागत समारोह से निवृत होकर अब ग्वालियर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष मधुसूदन भदौरिया ने अपना कामकाज सम्हाल लिया है। वह प्राधिकरण कार्यालय में दोपहर आकर बैठने लगे है और आने वाले हितग्राहियों की समस्याओं का समाधान भी कर रहे हैं। 
गुरूवार को भी प्राधिकरण कार्यालय में नवनियुक्त अध्यक्ष भदौरिया ने विभागीय अधिकारियों के साथ मुख्य कार्यपालन अधिकारी नरोत्तम भार्गव से भी चर्चा की। उन्होंने प्राधिकरण की वर्तमान स्थिति की भी समीक्षा की। अब ऐसी संभावना है कि प्राधिकरण के नये अध्यक्ष भदौरिया, उपाध्यक्ष वेदप्रकाश शिवहरे व सुधीर गुप्ता के आने के बाद प्राधिकरण की योजनाओं में गति आयेगी और जनहित में नई आवासीय योजनायें भी लांच होगी। स्वयं प्राधिकरण सीईओ नरोत्तम भार्गव व उनकी टीम प्राधिकरण की नई आवासीय योजनाओं के लिये तानाबाना बुन रही हैं, जो अब अध्यक्ष भदौरिया के नेतृत्व में साकार होगी।  

posted by Admin
92

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->