sandhyadesh

मजदूरो,शोषित,पीड़ित, वंचित मेहनतकश आवाम के जन नेता एवं पूर्व सांसद कॉम होमी एफ दाजी के जन्मशताब्दी वर्ष पर संगोष्ठी संपन्न

*कॉम होमी दाजी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी,प्रमुख ट्रेड यूनियन नेता, वकील,और राजनीतिज्ञ थे :कॉम कौशल शर्मा*
 
ग्वालियर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मध्य प्रदेश ने अप्रैल माह में पार्टी के पूर्व सांसद, विधायक (दो बार) , स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेता, ट्रेड यूनियन के प्रमुख कॉम होमी एफ दाजी के जन्मशताब्दी वर्ष (5 सितंबर 1926 - 14 मई 2009 ) पर पूरे प्रदेश के जिला स्तर पर संगोष्ठी एवं अन्य कार्यक्रम आयोजित करने का आह्वान किया था जिसके तहत आज जिला ग्वालियर में पार्टी कार्यालय सरवटे भवन हजीरा ग्वालियर पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। 
संगोष्ठी में उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए पार्टी के राज्य कार्यकारिणी सदस्य एवं जिला सचिव कॉमरेड संजीव राजपूत, राज्य कार्यकारिणी सदस्य एवं सहायक सचिव कॉमरेड कौशल शर्मा एडवोकेट, कॉम रविंद्र सरवटे एडवोकेट,कॉम प्रकाश वर्मा, कॉम अनवर खान ने कहा कि कॉमरेड होमी एफ दाजी का जन्म 5 सितंबर 1926 को बम्बई,बम्बई प्रेसिडेंसी (ब्रिटिश भारत) में हुआ उनका लालन पोषण गरीबी में हुआ उनके पिता फ्राम रोज दाजी थे। होमी दाजी की शिक्षा प्रतिभाशाली छात्र के रूप में होलकर साइंस कॉलेज इंदौर से ग्रेजुएशन एवं आगरा विश्वविद्यालय से एम ए एवं एल एल वी पास की। विक्रम विश्वविद्यालय की सीनेट के सदस्य के रूप में कार्य किया। होमी दाजी पारसी समुदाय से थे उनकी शादी पेरिन दाजी के साथ 1950 में हुई उनके एक पुत्र एवं पुत्री हुए जिनकी अल्प आयु में मृत्यु हो गई। कॉम दाजी स्वतंत्रता आंदोलन और मजदूर आंदोलनो में उनकी सक्रिय भूमिका रही।
कॉमरेड होमी दाजी इंदौर विधानसभा पूर्व से वर्ष 1957- 1962 एवं 1972- 1977 में दो बार विधायक निर्वाचित हुए, एवं 1962- 1967 तक इंदौर लोकसभा सीट से सांसद निर्वाचित हुए तीसरी लोकसभा में सार्वजनिक उपक्रमों और अधीनस्थ समितियो के सदस्य रहे वर्ष 1967 में उन्हें राष्ट्रीय श्रम आयोग और औद्योगिक संबंध अध्ययन समूह (पश्चिम क्षेत्र) का सदस्य नोमित किया गया। वर्ष 1977 तक अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एटक) मध्य प्रदेश के महासचिव के रूप में देश भर के शोषित, वंचित, मजदूरो, किसानों एवं मेहनतकश आवाम के लिए संघर्ष करते हुए सफलताएं हासिल की। कॉम होमी दाजी वर्ष 1987 तक भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की 9 सदस्यीय कार्यकारी समिति के सदस्य रहे एवं वर्ष 1989 तक भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कई नेतृत्व निकायों के सदस्य रहे। ट्रेड यूनियन विभाग, पीपुल्स पब्लिकेशन हाउस की समितियो और मध्य प्रदेश में वकीलों की समितितो में रहते हुए कई ऐतिहासिक कार्य किये। संगोष्ठी कार्यक्रम में कॉम कौशल शर्मा, कॉम संजीव राजपूत, कॉम प्रकाश वर्मा,कॉम सुरेश वर्मा, कॉम अनवर खान, कॉम आनंद ठाकुर, कॉम जालिम सिंह, भूपेश पलरिया, बी डी धूपर, प्रशांत कुमार, अशोक वर्मा , शिशुपाल सिंह सोलंकी, शशांक कुशवाहा,नंद किशोर, बृजेश कुशवाहा, कनक कुशवाहा, कमलेश कुशवाहा, अशोक कुशवाह, ज्ञान देवी वर्मा, लक्ष्मी कोटिया, सुनीता कोटिया, आशी कुशवाहा, सोमिल कोटिया हार्दिक कुशवाहा निखिल निखिल कुशवाह आदि बड़ी संख्या में महिला पुरुषों ने भाग लिया।
संगोष्ठी के बाद ग्वालियर पार्टी के वरिष्ठ साथी कॉम हरी बाबू कुशवाह के निधन पर शौक प्रस्ताव पारित कर दो मिनट का मौन रखा गया।

posted by Admin
16

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->