sandhyadesh

सन वैली में ब्लड डोनेट यूनिट का शतक पूर्ण



ग्वालियर। सन वैली रेजीडेंसी सोसायटी में आज एक ब्लड डोनेशन शिविर एवं विशेष स्वास्थ्य तथा जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
  सन वैली रहवासियों ने इस शिविर में बढ़ चढ़कर भाग लिया और इसमें डी बी सिटी एम के सिटी विंडसर हिल गुलमोहर सिटी ब्लू लोटस व सेवा विभाग रामकृष्ण नगर सहयोगी के रूप में रहे । इस शिविर में सन वैली महाकुटुंब का विशेष सहयोग रहा, इसी कारण ग्वालियर की किसी भी सोसाइटी में प्रथम बार ब्लड यूनिट का शतक बना है इस बार 103 यूनिट ब्लड डोनेट हुआ है। यह शिविर सन वैली में स्वर्गीय श्री कृष्ण अवतार जी सिंघल की पुण्यतिथि में लगाया जाता है यह तृतीय शिविर है प्रथम शिविर में 45 यूनिट एवं द्वितीय शिविर में 85 यूनिट एवं इस तृतीय शिविर में 103 यूनिट ब्लड डोनेट किया गया है ।
यह ब्लड डोनेशन शिविर एवं देहदान शिविर JAH के सहयोग से किया गया है ।
इसी अवसर पर प्रसिद्ध आर्थोपेडिक विशेषज्ञ डॉ हिमांशु कुशवाह द्वारा जॉइंट रिप्लेसमेंट से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम एवं निःशुल्क परामर्श प्रदान किया गया।
   रतनज्योति नेत्रयलय द्वारा नेत्रदान पंजीकरण का अभियान भी इस शिविर में चलाया गया ।
कार्यक्रम में अपोलो प्रबंधन की ओर से पुनीत श्रीवास्तव उपस्थित रहे। उन्होंने इस प्रकार के जनहितकारी कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि स्वास्थ्य जागरूकता एवं सामाजिक सहभागिता से समाज में सकारात्मक परिवर्तन संभव है।
सन वैली महाकुटुंब ने निवासियों के द्वारा इस शिविर में उनके द्वारा की गई शानदार पहल की सराहना करते हुए उन सभी ब्लड डोनेट करने वाले सहयोगियों और प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष सहयोग करने वालों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की है,और भविष्य में भी ऐसे ब्लड डोनेट एवं स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन किए जायेंग्वाईसी अपेक्षा जताई है ।

posted by Admin
6

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->