समाज को एक सूत्र में पिरोने का माध्यम है परिचय सम्मेलनः ऐरन
ग्वालियर। अग्रवाल समाज के बन्धुओं को एक साथ एक मंच पर लाने के लिए लगातार अनेकों वर्षों से पूरे भारत में कार्य कर रही परिचय सम्मेलन संस्था का 137वां आयोजन 21 एवं 22 मई को ग्वालियर में होने जा रहा है।
रविवार को इसी सन्दर्भ में कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में सभी को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश ऐरन ने कहा कि परिचय सम्मेलन एक ऐसा मंच है यहां समाज के सभी वर्ग अपने बच्चों का रिश्ता करते हैं यह सभी को जोड़ने का माध्यम है। कार्यक्रम में रजत सिंघल, जीएस अग्रवाल, अनिल गर्ग, सुनील गर्ग, दिलीप अग्रवाल भी शामिल हुये। परिचय के लिए रविवार को निशुल्क बायोडाटा का पंजीयन अनेकों बन्धुओं ने अपने बच्चों के रिश्ते के लिए कराया। कार्यक्रम में शामिल श्रीमती मीरा अग्रवाल, कविता मंगल, पदमा अग्रवाल, साधना गोयल, लेखा गर्ग, निर्मला अग्रवाल, रजनी सिंघल, वर्षा अग्रवाल, आभा अग्रवाल, साधना अग्रवाल, ममता अग्रवाल, डोली कोठारी, अनिता गोयल, ऊषा गुप्ता आदि महिलायें उपस्थित थी।